क्रिकेट

SRH vs RCB Flashback: हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के इस गेंदबाज ने मचाया था कहर, आधी टीम को लिया था अपनी चपेट में

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 18, 2023, 10:50 AM IST

SRH vs RCB Flashback: आईपीएल के 65 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस दौरान आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी दिखाई थी।

Image

हैदराबाद और बेंगलोर के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

SRH vs RCB Flashback: आईपीएल के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद से ज्यादा महत्वपूर्ण आरसीबी के लिए है, क्योंकि आरसीबी की टीम पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है और हैदराबाद की टीम 8 अंक के साथ टेबल में नीचे से दूसरे नंबर यानी 9वें नंबर पर है। इस मुकाबले में आरसीबी के लिए करो या मरो जैसी स्थिति जैसी है।

अब पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो बेंगलोर की टीम को 12 मैचों में से 6 मैचों में जीत मिली है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, हैदराबाद की बात करें तो टीम को 12 मैचों में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए गुरुवार को होने वाले मुकाबले में आरसीबी को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

हरसंगा ने बरपाया था कहर

आईपीएल के पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से हराया था। इस मुकाबले में आरसीबी के वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी की थी और हैदराबाद के आधी टीम को वापस पवेलियन भेज दिए थे। हसरंगा ने 4.5 की इकोनॉमी से 4 ओवर में महज 18 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे। उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला था। इसके अलावा जोस हेजलवुड ने विकेट चटकाने में सफल रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली थी।

डु प्लेसिस ने खेली थी कप्तानी पारी

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने हैदराबाद के खिलाफ कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 146 की स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 73 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसी तरह रजत पाटीदार का बल्ला भी जमकर चला था। उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाए थे। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए थे। इस मुकाबले में विराट कोहली गोल्डन डक हो गए थे। इसलिए उनको इस बार संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। वहीं, हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article