SRH vs MI IPL 2025 Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर पर 7 विकेट से हराया
SRH vs MI Highlights:रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया ।मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है । सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15 . 4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाये ।
SRH vs MI IPL 2025 Highlights: मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर पर 7 विकेट से हराया
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़ों की बात करें तो अब तक हैदराबाद और मुंबई के बीच आईपीएल के 24 मैच खेले जा चुके हैं, इनमें 14 मुकाबले मुंबई की टीम ने जीते हैं। वहीं, 10 मैचों में हैदराबाद ने मुंबई को मात दी है। आज होने वाला मैच हैदराबाद के ग्राउंड पर होगा। इस वेन्यू पर अब तक इन दोनों टीमों के बीच 9 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 5 मैच मेजबान हैदराबाद ने जीते हैं और 4 मैचों में मेहमान मुंबई इंडियंस को जीत हासिल हुई है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs MI Playing xi)
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हाइनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ज़ीशान अंसारी, इशान मलिंगा।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नामन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
हैदराबाद की पिच रिपोर्ट (Hyderabad Pitch Report)
बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहने वाली राजीव गांधी स्टेडियम की पिच इस बार भी बैटर को मदद कर रही है और आज के मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस ग्राउंड पर अब तक आईपीएल इतिहास में 81 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें 35 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं, जबकि 46 मुकाबलों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 में टीमें (Sunrisers Hyderabad And Mumbai Indians Squads In IPL 2025)
सनराजर्स हैदराबाद की टीमः पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट।
मुंबई इंडियंस की टीमः हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, सूर्यकुमार यादव, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार और मिशेल सेंटनर।
