क्रिकेट

SRH vs LSG Flashback: आवेश और होल्डर के सामने हैदराबाद ने कर दिया था सरेंडर, 12 रन से दर्ज की थी जीत

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 13, 2023, 10:55 AM IST

SRH vs LSG Flashback: आईपीएल के 58वें मैच में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दोनों ही टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। पिछले सीजन में जब दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो जीत लखनऊ के हाथ लगी थी।

Image

एडेन मारक्रम और क्रुणाल पांड्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद और लखनऊ का आमना-सामना
  • दोनों ही टीम के लिए जीत जरूरी
  • अपने होम ग्राउंड में उतरेगा हैदराबाद

आईपीएल के 58वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। हैदराबाद की टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 11 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है। यहां से हैदराबाद को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उसे हर मुकाबला जीतना होगा। वहीं लखनऊ के लिए भी कमोबेश यही स्थिति है, लेकिन उसने हैदराबाद से एक मैच अधिक खेला है।

पिछले 3 मुकाबलों की बात करें तो लखनऊ के पक्ष में परिणाम नहीं आया है। ऐसे में उनके सामने जीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। वहीं हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया था और उसके हौसले बुलंद हैं। पिछले सीजन की बात करें तो जरूर लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है, जहां उसने हैदराबाद को 12 रन से हराया था।

राहुल और हुड्डा की पारी

कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। राहुल ने 50 गेंद पर 68 और दीपक ने 33 गेंद पर 51 रन की पारी खेली थी। इन दोनों के अलावा आयुष बदोनी ने 12 गेंद पर 19 रन बनाए थे।

आवेश और होल्डर के सामने हैदराबाद का सरेंडर

168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम आवेश खान और जेसन होल्डर की धारदार गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी और लखनऊ ने यह मुकाबला 12 रन से जीत लिया। हैदराबाद की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने 30 गेंद पर 44 जबकि निकोलस पूरन ने 24 गेंद पर 34 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से आवेश खान ने सर्वाधिक 4 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके थे। इनके अलावा क्रुणाल पांड्या ने भी 2 विकेट झटके।

लेकिन इस सीजन स्थिति अलग है। लखनऊ के पास न तो केएल राहुल हैं और न ही दीपक हुड्डा और आवेश खान उस फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ हैदराबाद की बल्लेबाजी देर से ही सही पर चल निकली है और लखनऊ को यदि हैदराबाद को हराना है तो उसे कुछ अलग करना होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article