क्रिकेट

हिम्मत, हौसला, हुनरः सिर्फ एक पैर होने के बावजूद लाजवाब बल्लेबाजी, वीडियो देखकर करेंगे सलाम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 21, 2023, 02:29 PM IST

Specially Abled Cricket Fan batting video: दुनिया में हौसले और हुनर की कमी नहीं है। ऐसा ही एक नमूना पेश किया है इस क्रिकेट प्रशंसक ने जो दिव्यांग होने के बावजूद क्रिकेट खेलने से पीछे नहीं रहा। इस ताजा वीडियो को देखकर आप भी सलाम करेंगे जिसमें ये लड़का सिर्फ एक पैर होने के बावजूद शानदार बल्लेबाजी करता दिख रहा है।

Image

बार्मी आर्मी ने शेयर किया वीडियो (Barmy Army)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बार्मी आर्मी ने शेयर किया शानदार वीडियो
  • दिव्यांग क्रिकेट फैन की शानदार बल्लेबाजी
  • हिम्मत, हौसले और हुनर की मिसाल

Cricket Viral Video: क्रिकेट विश्व कप 2023 बेहद करीब है और पूरी दुनिया में करोड़ों क्रिकेट फैंस इसके जोश में डूबे हुए हैं। इस टूर्नामेंट में बेशक दुनिया के सिर्फ 10 देश खेलते नजर आएंगे, लेकिन इस खेल के प्रति दीवानगी की कोई सीमा नहीं है। क्रिकेट ना खेलने वाले देशों में भी इसके दीवानों की मौजूदगी मिल जाएगी। वहीं, क्रिकेट के कुछ ऐसे दीवाने भी हैं जो दुनिया के लिए मिसाल पेश करने में पीछे नहीं हटते। इनके हौसले और हिम्मत को सलाम किए बिना नहीं रहा जाता। एक ताजा वायरल वीडियो में एक क्रिकेट फैन ऐसी ही कभी हार ना मानने वाली मिसाल पेश कर रहा है।

'बार्मी आर्मी' द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक लड़का नजर आ रहा है जो दिव्यांग है। उसका सिर्फ एक पैर है लेकिन फिर भी वो किसी सामान्य क्रिकेटर की तरह पिच पर डटा हुआ है और बल्लेबाजी का अभ्यास करता नजर आ रहा है। एक पांव पर बल्लेबाजी करते हुए इस युवा ने जिस दिलेरी से शॉट्स लगाए उसे देखकर आप भी सलाम करेंगे।

क्रिकेट फैन ग्रुप बार्मी आर्मी इंग्लैंड का चर्चित फैन ग्रुप है जिसके सदस्य आपको तमाम क्रिकेट मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आ जाएंगे। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, "कितना शानदार है ये लड़का जो सिर्फ एक पैर पर बल्लेबाजी कर रहा है। एक मिसाल।"

इस वीडियो को हजारों लोग पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया के अलग-अलग अकाउंट्स से भी इसको शेयर किया जा रहा है। क्रिकेट खेलने की चाहत तमाम युवाओं में होती है लेकिन विपरीत परिस्थितियों को चुनौती देते हुए भी अपना हुनर दिखाना कम ही दिलेरों के बस की बात होती है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article