क्रिकेट

PAK vs SA: चार साल बाद द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरा करेगी दक्षिण अफ्रीका टीम, ऐसा है कार्यक्रम

दक्षिण अफ्रीका की टीम अगले महीने पाकिस्तान का दौरा दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज के लिए करेगी। जानिए कैसा है दौरे का पूरा शेड्यूल?

Image

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट Proteas Men X)

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम दो टेस्ट तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करेगी। टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-2027) का हिस्सा हैं। टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका 4 साल बाद पाकिस्तान का दौरा कर रही है। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट 12 से 16 अक्तूबर के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 20 से 24 अक्टूबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका आखिरी बार दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 2021 में पाकिस्तान आई थी, जिसमें उसे दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने शनिवार को कहा,'हम अपने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से करेंगे। हम उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमारे खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, प्रशंसकों के लिए भी यह सीरीज रोमांचक होगी।'

तीन वनडे और टी20 की भी खेलेगी सीरीज

टेस्ट सीरीज के बाद तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के तीनों मैच 28 अक्तूबर, 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को खेले जाएंगे। पहला मैच रावलपिंडी और बाकी के दो मैच लाहौर में होंगे। वनडे सीरीज के तीन मैच 4, 6, 8 नवंबर को इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद में खेले जाएंगे। इस मैदान पर 17 साल बाद वनडे मैचों का आयोजन होगा।

ऐसी रही है दोनों ते बीच भिड़ंत

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 30 टेस्ट मैच खेले गए हैं। 17 मैच दक्षिण अफ्रीका जीती है और 6 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। पलड़ा दक्षिण अफ्रीका का भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 87 वनडे मैच खेले गए हैं। 52 मैच दक्षिण अफ्रीका और 34 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 1 मैच का परिणाम नहीं निकला है। टी20 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका बराबरी पर हैं। दोनों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं और दोनों टीमों ने 12-12 मैच जीते हैं।

(IANS)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article