क्रिकेट

IND W vs SL W: साल के अंत में मंधाना तोड़ेंगी शुभमन गिल का रिकॉर्ड, बस इतने रन दूर हैं स्मृति

IND W vs SL W: भारत और श्रीलंका के बीच 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतकर जहां भारत के पास क्लीन स्वीप करने का मौका है तो वहीं मंधाना के पास गिल से आगे निकलने का अवसर है।

shubman Gill Smriti Mandhana

शुभमन गिल और स्मृति मंधाना (साभार-BCCI)

IND W vs SL W: भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर के पास क्लीन स्वीप करने का मौका है क्योंकि 5 मैच की टी20 सीरीज में टीम 4-0 से आगे है। यह मुकाबला भारत की सलामी बैटर स्मृति मंधाना के लिए भी बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि उनके निशाने पर शुभमन गिल का रिकॉर्ड है। मंधाना साल 2025 में ऑल फॉर्मेट में अब तक 1703 रन बना चुकी हैं। यह किसी भी महिला द्वारा एक कैलेंडर ईयर में बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। हालांकि, अब उनके सामने गिल का रिकॉर्ड है।

मंधाना अगर आखिरी मुकाबले में 62 रन बना लेती हैं तो वह मेंस-विमेंस दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल शुभमन गिल 1764 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

इस सीज़न में भारतीय महिला टीम की सफलता में शीर्ष क्रम पर मंधाना की निरंतरता का अहम योगदान रहा है, जिससे हर फॉर्मेट और परिस्थिति में रनों की वर्षा हुई है।

चौथे टी20 मुकाबले के दौरान स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए थे। वह ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय और ओवरऑल चौथी महिला खिलाड़ी बनी थीं। बाएं हाथ की यह बैटर मिताली राज, सूज़ी बेट्स और शार्लोट एडवर्ड्स के बाद 10,000 रन बनाने वाली चौथी महिला खिलाड़ी बनीं। टेस्ट क्रिकेट में, मंधाना ने सात मैचों की 12 पारियों में 57.18 के औसत से 629 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

117 वनडे मैचों में 48.38 की औसत से 5,322 रन बनाकर, जिसमें 14 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं, मंधाना वनडे में छठी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, मंधाना ने 157 मैचों में 151 पारियों में 29.94 की औसत, 124.22 के स्ट्राइक रेट से 4,102 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस प्रारूप में दूसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ की बैटर ने 48 गेंदों में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर (221/2) बनाया। जवाब में, भारतीय महिला टीम ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया और श्रीलंका 30 रनों से मैच हार गई। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एक मैच शेष रहते हुए 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article