क्रिकेट

SL vs WI Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी श्रीलंका

SL vs WI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में मेजबान टीम को जीत दर्ज करनी होगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-ICC)

SL vs WI Aaj ka Toss kaun Jeeta: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दांबुला में खेला जा रहा है जहां टॉस जीतकर श्रीलंका ने बैटिंग करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के पास जहां सीरीज पर कब्जा करने का मौका है तो वहीं श्रीलंका को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। वेस्टइंडीज ने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका को 5 विकेट से पटखनी दी थी।

दांबुला का मैदान बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है इसलिए यहां पहले मुकाबले की तरह इस बार भी फैंस को बड़ा टोटल देखने को मिल सकता है। बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजों को संभलकर उतरना होगा। पहला मुकाबला भी हाई स्कोरिंग रहा था।

श्रीलंका के पास मौका

दोनों टीम के बीच इस छोटे फॉर्मेट में कांटे की टक्कर रही है। अब तक खेले गए कुल 16 मुकाबलों में दोनों टीम के बीच 8-8 की बराबरी है और श्रीलंका के पास आज आगे निकलने का मौका है। इसके लिए कुसल परेरा और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाजों को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी।

कब और कहां देखें मुकाबला

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले शाम 6.30 बजे होगा। यदि आप इस विस्फोटक टी20 मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Fancode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टॉस का समय (SL vs WI Toss Time)

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज के मैच का टॉस शाम 6.30 बजे हुआ

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज टॉस की जगह (SL vs WI Toss Venue)

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज का मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है।

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज आज का टॉस किसने जीता (SL vs WI Toss Win Today)

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीजके बीच आज का मैच के टॉस श्रीलंका ने जीता।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article