SL vs ENG Highlights: श्रीलंका को मिली शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने दी 51 रन से मात
SL vs ENG Men T20 World Cup Live Score Today Super 8 Match(इंग्लैंड क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड मेंस वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच आज के मैच का लाइव) Sri Lanka Banam England Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया दिया। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 95 रन पर ढेर हो गई। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स-
SL vs ENG Highlights: श्रीलंका को मिली शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने दी 51 रन से मात
इसके जवाब में श्रीलंका ने खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 34 रन के स्कोर पर अपने पांच बल्लेबाज गंवा दिए। 16.4 ओवर में 95 रन बनाकर पूरी टीम ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने तीन विकेट चटकाए। डासन, जोफ्रा और राशिद ने दो-दो विकेट चटकाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। 16 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। बटलर 7 रन बनाकर आउट हो गए। 32 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा और जैकब बेथल 3 रन बनाकर तीक्षणा का शिकार बने। टॉम बैंटन रन आउट हुए।
बर्थडे ब्वॉय कप्तान हैरी ब्रूक को वेल्लालगे ने अपना दूसरा शिकार बनाया। ब्रूक 7 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन 11 रन बनाकर चमीरा का शिकार बने। एक तरफ से विकेट गिर रही थी तो दूसरे छोर पर खड़े फिल सॉल्ट ने 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और वेल्लालगे का तीसरा शिकार बने।
सॉल्ट ने 40 गेंद 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और दो सिक्स जड़े। वेल्लालगे ने 4 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके बाद मदुशंका और तीक्षणा ने सफलता हासिल की। मदुशंका ने अपने आखिरी ओवर में दो लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए। तीक्षणा और मदुशंका ने दो-दो विकेट निकाले।
यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग-
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
श्रीलंका की प्लेइंग-11: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षना, दिलशान मधुशंका।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
Sri Lanka vs England Live Score, T20 World Cup 2026 यहां पढ़ें हर अपडेट्स-
IND Vs SA Live Score Today T20 World Cup Super Match: Updates Here
SL vs ENG Live Score: श्रीलंका को मिली करारी हार
SL vs ENG Live Score: श्रीलंका ने अपना सातवां विकेट गंवाया
SL vs ENG Live Score: श्रीलंका ने गंवाया छठा विकेट
SL vs ENG Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
SL vs ENG Live Score: श्रीलंका को लगे तीन बड़े झटके
SL vs ENG Live Score: श्रीलंका की पारी का आगाज
SL vs ENG Live Score: श्रीलंका को मिला 147 रन का लक्ष्य
SL vs ENG Live Score: मदुशंका ने दो गेंद पर ली दो विकेट
SL vs ENG Live Score: श्रीलंका का गिरा सातवां विकेट
SL vs ENG Live Score: वेल्लालगे ने सॉल्ट को किया आउट
SL vs ENG Live Score: सैम करन भी लौटे पवेलियन
हालांकि, चमीरा ने पारी के 14वें ओवर में करन को बड़ा शॉट खेलने का लालच देकर कैच आउट करा दिया। 26 रनों की ये साझेदारी फिलहाल इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी है।
