LIVE

IND vs SA T20 Live Cricket Score: सुपर-8 के पहले ही टेस्ट में फेल हुई टीम इंडिया, 76 रन से जीता अफ्रीका

IND vs SA Men's T20 World Cup Live Score Today Super 8 Match(भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मेंस वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच आज के मैच का लाइव स्ट्रीमिंग टीवी टेलीकास्ट और स्कोरकार्ड) India Banam South Africa Live Updates: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ आगाज किया। अफ्रीका की ओर से मार्को यान्सेन ने 4 जबकि केशव महाराज ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटके और भारत को इस वर्ल्ड कप में पहली हार थमा दी।

समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 22, 2026, 22:43 IST
IND vs SA T20 Live Cricket Score: सुपर-8 के पहले ही टेस्ट में फेल हुई टीम इंडिया, 76 रन से जीता अफ्रीका

IND vs SA T20 Live Cricket Score: सुपर-8 के पहले ही टेस्ट में फेल हुई टीम इंडिया, 76 रन से जीता अफ्रीका

IND vs SA T20 World Cup Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य था, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 111 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। दुबे के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए। भारत की ओर से इशान किशन और रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल पाए। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यान्सेन ने 4 और केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह भारत की दूसरी बड़ी हार है। इस हार ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी। नेट-रन रेट में भारत का नुकसान हुआ है और अब उसे बाकी बचे दो मैच अच्छे मार्जिन से जीतने होंगे।

इससे पहले भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। अफ्रीका की ओर डेविड मिलर ने 63 (35 गेंद) और डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 (29 गेंद) रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 97 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने हार्दिक पांड्या को 20 रन मारे। वह 24 गेंद में 46 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के गेंदबाजों ने भी हार नहीं माना और 200 रन के पार दिख रही अफ्रीकी टीम को लगातार अंतराल में झटके दिए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए।


हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीम 7 बार एक दूसरे से भिड़ी है और 7 में से 5 मुकाबला टीम इंडिया ने जीते हैं। केवल 2 मुकाबला साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। भारत के पास हेड टू हेड में भले एडवांटेज हो, लेकिन इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका इस पिच पर भारत की तुलना में ज्यादा खेला है।


भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)-
अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन (South Africa Playing XI)- एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी

FEB 22, 2026 22:38 IST

IND vs SA T20 Live Cricket Score: भारक को करारी हार का सामना करना पड़ा

दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 188 रन का लक्ष्य था, लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 111 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली।
FEB 22, 2026 22:21 IST

India vs South Africa Live Score: एक ओवर में बदल गया मैच

केशव महाराज ने 15वें ओवर में मैच बदल दिया। इस ओवर में उन्होंने 3 विकेट झटके। महाराज ने पहले हार्दिक पांड्या को और फिर रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह को पवेलियन भेजा।
FEB 22, 2026 22:16 IST

India vs South Africa Live Score: 86 रन पर 6 विकेट खो चुका है भारत

टीम इंडिया को बैक टू बैक लगे दो झटके, खाता भी नहीं खोल पाए रिंकू सिंह। 86 रन पर 7 विकेट खो चुकी है टीम इंडिया।
FEB 22, 2026 21:50 IST

India vs South Africa Live Score: 51 पर आधी टीम आउट

भारतीय टीम ने 51 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। सूर्या 18 रन बनाकर बॉश का शिकार बने हैं। दुबे और हार्दिक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
FEB 22, 2026 21:25 IST

India vs South Africa Live Score: खाता खुला, लेकिन जल्दी हुए आउट

भारत ने 26 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा 3 पारी के बाद खाता खोलने में कामयाब तो रहे, लेकिन 15 रन की छोटी से पारी खेलने के बाद वह आउट हो गए।
FEB 22, 2026 21:05 IST

India vs South Africa Live Score: पहले ही ओवर में भारत को झटका

भारत ने पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया। इशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें मार्करम ने चलता किया। भारत 188 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है।
FEB 22, 2026 20:50 IST

India vs South Africa Live Score: भारत को मिला 188 रन का लक्ष्य

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। अफ्रीका की ओर डेविड मिलर ने 63 (35 गेंद) और डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 (29 गेंद) रन की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 97 रन की साझेदारी की। भारत के गेंदबाजों ने भी हार नहीं माना और 200 रन के पार दिख रही अफ्रीकी टीम को लगातार अंतराल में झटके दिए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए।
FEB 22, 2026 20:40 IST

India vs South Africa Live Score: 18 ओवर का खेल खत्म

18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए। स्टब्स और बॉश बल्लेबाजी कर रहे हैं। बॉश 4 जबकि स्टब्स 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 22, 2026 19:49 IST

India vs South Africa Live Score: ब्रेविस और मिलर की साझेदारी

डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। दोनों ने केवल 30 गेंद में यह साझेदारी पूरी की। मिलर 32 और ब्रेविस 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 22, 2026 18:39 IST

India vs South Africa Live Score: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी
FEB 22, 2026 18:37 IST

India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी। आज के मैच में अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं। टीम इंडिया अनचेंज इलेवन के साथ उतरी है।
FEB 22, 2026 17:35 IST

India vs South Africa Live Score: तिलक के प्रदर्शन पर क्या बोले सूर्या?

मुझे यकीन है कि वह अभी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है, उससे खुश नहीं होगा। उसने पिछले दो तीन अभ्यास सत्र में काफी अभ्यास किया है। लेकिन मुझे उसके बारे में कोई चिंता नहीं है। वह तीसरे नंबर पर भारत के लिए बहुत अच्छा खेल रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह इसे और बेहतर करेगा।'
FEB 22, 2026 17:33 IST

India vs South Africa Live Score: प्लेइंग इलेवन को लेकर सूर्या ने क्या कहा था?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के सुपर-8 राउंड के मुकाबले की पूर्व संध्या पर प्रेस से रूबरू होने कप्तान सूर्यकुमार यादव आए तो टाइम्स नाउ संवाददाता ने संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में एंट्री से जुड़ा सवाल दाग दिया। इसके जवाब में सूर्यकुमार ने हंसते हुए कहा,'किसे ड्रॉप कर दूं अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा? तुम्हारा मतलब है, मुझे उसे (सैमसन को) तिलक की जगह खिलाना चाहिए? उन्होंने कहा,'पावरप्ले में सब ठीक चल रहा है। हम 40-50 रन बना रहे हैं। यह सामान्य क्रिकेट है। अब हम द्विपक्षीय मैच में इतना अच्छा खेले हैं। ऐसा होता है। हमें खुद से भी उम्मीदें हैं। 220, 240, 250 रन बनाने की उम्मीद। लेकिन यहां विकेट थोड़े अलग हैं।
FEB 22, 2026 17:24 IST

India vs South Africa Live Score: भारत के पास हार्दिक और दुबे जैसे हार्ड हिटर

भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पंड्या (स्ट्राइक रेट 155) और शिवम दुबे (स्ट्राइक रेट 178) पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अभिषेक के लगातार दो बार ऑफ स्पिनरों के हाथों आउट हुए हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम पावरप्ले में ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं या नहीं
FEB 22, 2026 16:58 IST

India vs South Africa Live Score: भारतीय बल्लेबाजों का अब तक का प्रदर्शन

भारतीय टीम के लिए भले ही अभिषेक की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन पहले चरण में तिलक की लचर बल्लेबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 25 रन, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंदों में 25 रन और नीदरलैंड के खिलाफ 27 गेंदों में 31 रन बनाए। इस तरह से वह अभी तक अधिकतर मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 120 से थोड़ा ऊपर है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 141 से काफी कम है। सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ 49 गेंद पर नाबाद 84 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बाद कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। वह पाकिस्तान या नीदरलैंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में बहुत अधिक सहज नहीं दिखाई दिए। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 136 है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 163 से अधिक से काफी कम है।
FEB 22, 2026 16:41 IST

India vs South Africa Live Score: भारतीय गेंदबाजों का अब तक का प्रदर्शन

चक्रवर्ती ने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं और उन्होंने 5.16 की शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। बुमराह ने जो तीन मैच खेले हैं उसमें उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए प्रति ओवर केवल छह रन ही दिए हैं। लेकिन क्विंटन डीकॉक, मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकलेटन, डेविड मिलर और मार्को यानसन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के सामने पूरी गेंदबाजी इकाई को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
FEB 22, 2026 16:31 IST

India vs South Africa Live Score: मैदान के बाहर फैंस का जमावड़ा

FEB 22, 2026 16:22 IST

India vs South Africa Live Score: ग्रुप स्टेज में अजेय रही है दोनों टीम

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में चार मैच में चार जीत के साथ और एडेन मार्करम की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप डी में चार मैच में चार जीत के साथ पहले पायदान पर रही थी। ऐसे में दो टॉप टीमों के बीच मुकाबला रविवार को होगा।
FEB 22, 2026 16:17 IST

India vs South Africa Live Score: आज अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम

कोलंबो में शनिवार को सुपर-8 राउंड का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय प्रशंसकों की नजरें अहमदाबाद के आसमान की ओर टिक गई हैं। लेकिन उनके लिए अच्छी खबर यह है कि रविवार 22 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। अहमदाबाद में पिछले दो तीन दिन में गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से पार पाना होगा। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। रात होते होते तापमान में गिरावर आएगी। लेकिन उमस रात होते होते बढ़ती जाएगी। ओस का प्रभाव गर्मी की वजह से कम होगा।
FEB 22, 2026 16:17 IST

India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका के एक्स फैक्टर ने की भारतीय टीम की तारीफ