क्रिकेट

BAN vs SL Head To Head: वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश-श्रीलंका के आमने-सामने के आंकड़े देखिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 13, 2024, 02:29 PM IST

SL Vs BAN ODI Head To Head, Records, Sri Lanka National Cricket Team Vs Bangladesh National Cricket Team Stats: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आज से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच तमाम वनडे मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। आज से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले जानिए बांग्लादेश-श्रीलंका के आमने-सामने के वनडे आंकड़े(BAN vs SL Head to Head Record Detail)।

Image

बांग्लादेश-श्रीलंका वनडे आंकड़े

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश-श्रीलंका वनडे सीरीज 2024
  • अब तक 54 वनडे में टकराई हैं दोनों टीमें
  • श्रीलंकाई टीम का पलड़ा है भारी

BAN vs SL ODI Head To Head: बांग्लादेश और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच आज से वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज (BAN vs SL ODI Series 2024) का आगाज होने जा रहा है। टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमें 50 ओवर प्रारूप में टकराएंगी। आज पहला वनडे मैच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का वनडे इतिहास काफी पुराना रहा है, इनके बीच कई दिलचस्प व करीबी वनडे मैच खेले जा चुके हैं। आइए जानते हैं कि वनडे में इनकी टक्कर कैसी रही है।

वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें अब तक 42 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम का इस फॉर्मेट में बांग्लादेश पर पलड़ा भारी रहा है। फिर चाहे वो मुकाबले बांग्लादेश में खेले गए हों या फिर श्रीलंका में। ये हैं वनडे क्रिकेट बांग्लादेश-श्रीलंका के आमने-सामने के आंकड़े।

Sri Lanka vs Bangladesh Head to Head in ODI: Records, Stats:

कहां खेले गए बांग्लादेश ने जीते श्रीलंका ने जीते टाई बेनतीजा कुल मैच
बांग्लादेश 6 14 0 0 20
श्रीलंका 2 20 0 2 24
न्यूट्रल वेन्यू 2 8 0 0 10
टोटल मैच 10 42 0 2 54
BAN VS SL LIVE Telecast

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मौजूदा वनडे सीरीज में पहला मैच आज (13 मार्च 2024) को खेला जाएगा। जबकि दूसरा वनडे मैच 15 मार्च 2024 को खेला जाएगा और सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा। उसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी होगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article