क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

SL vs AUS 2nd ODI Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Steven Smith vs Charith Asalanka: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिहया के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज खेला जाएगा। सीरीज में श्रीलंका ने बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में चरिथ असलंका की कप्तानी में श्रीलंका की टीम और स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरेगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया। (courtesy- Sri Lanka cricket)

Who Won The Toss Today, Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match Toss Live: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम आखिरी वनडे मुकाबला खेलने के लिए आज उतरेगी। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी थी और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। इस मुकाबले में श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने कप्तानी पारी खेली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम हैं। टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करने के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी में उतना चाहेगी।

कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया टॉस टाइम (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match Toss Time)

- 9.30 AM

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match Venue)

- आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium, Colombo) में खेला जाएगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match On Tv)

- भारत में सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match Live Streaming)

- लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर की जाएगी।

श्रीलंका की प्लेइंग-11 (Sri Lanka Playing-11)

पथुम निसांका, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Playing-11)

मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squad)

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, लाहिरू कुमारा, नुवानीदु फर्नांडो, निशान मदुष्का, मोहम्मद शिराज।

ऑस्ट्रेलिया का स्कॉड (Australia Squad)

मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कूपर कोनोली, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुस्चगने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मिशेल स्टार्क, बेन द्वारशुइस।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article