क्रिकेट

शुभमन गिल के फैंस को झटका, इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है इंडिया का टेस्ट कप्तान

एशिया कप में टीम इंडिया के उप-कप्तान आगामी दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे या नहीं इसको लेकर एक खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के कारण वह दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Image

शुभमन गिल (साभार-X Gill)

एशिया कप के लिए हाल ही में टीम इंडिया की घोषणा की गई थी, जिसमें गिल को इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला था। उन्हें वनडे की तरह टी20 में भी टीम इंडिया का उप-कप्तान नियुक्त कर दिया गया था। लेकिन एशिया कप से पहले एक खबर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल 28 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में गिल के खेलने पर एक ताजा अपडेट सामने आ रही है। रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह बेंगलुरु में होने वाली आगामी दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। गिल नॉर्थ जोन के कप्तान भी थे।

हालांकि आधिकारिक तौर पर गिल की अनुपलब्धता की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन भारतीय टेस्ट कप्तान के करीबी सूत्रों ने टूर्नामेंट से गिल की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर सहमति जताई है।

गिल एशिया कप के लिए उप कप्तान नियुक्त

टेस्ट मैचों में पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया था। बतौर कप्तान सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ कराने के अलावा उन्होंने बल्ले से भी धमाल मचाया था। गिल 754 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे, जिसने टी20 में उनके वापसी का रास्ता साफ कर दिया। उन्होंने एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। एक सीरीज में वह 4 शतक लगाने के मामले में भी उन्होंने गावस्कर की बराबरी की थी।

सूर्यकुमार यादव के बाद गिल को संभावित टी20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। एशिया कप 9 से 18 सितंबर तक चलने वाले एशिया कप में टीम इंडिया अपने सफर का आगाज 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। गिल की बल्लेबाजी पर खास नजर होगी क्योंकि वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गिल अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। सलामी बल्लेबाज के तौर पर पिछले कुछ सीरीज में संजू और अभिषेक की जोड़ी ने धमाल किया था और गिल पर उन्हें आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article