क्रिकेट

Shubman Gill T20I Debut: शुभमन गिल का टी20 डेब्यू, मैदान पर उतरते ही खास उपलब्धि हासिल की

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 3, 2023, 07:19 PM IST

Shubman Gill T20I Debut: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से दो खिलाड़ियों को पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में मौका दिया गया है। ये खिलाड़ी हैं शिवम मावी और शुभमन गिल। हम यहां बात करने जा रहे हैं शुभमन गिल की।

Image

शुभमन गिल

Photo : Twitter

IND vs SL 1st T20, Shubman Gill Debut: भारत और श्रीलंका के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम एक नए रूप में मैदान पर उतरी है। टीम इंडिया की कप्तानी भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। पांड्या की अगुवाई में एक युवा टीम मैदान पर है। पहले टी20 में टीम इंडिया ने दो नए खिलाड़ियों को टी20 में मौका देने का फैसला किया है। यहां हम बात करेंगे शुभमन गिल की जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं और पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने उतरे। हालांकि अपने पहले टी20 मैच में वो 7 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय टीम प्रबंधन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शुभमन गिल को मौका देने का फैसला किया है। शुभमन गिल ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैचों में 736 रन बनाए हैं जबकि 15 वनडे मैचों में वो 687 रन बना चुके हैं। इसके अलावा वो तमाम टी20 लीग में खेलते हुए अपने टी20 करियर में 2577 रन भी बना चुके हैं।

खास उपलब्धि हासिल की

इसी के साथ शुभमन गिल ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। वो देश के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले 100वें खिलाड़ी बने। जबकि शिवम मावी 101वें खिलाड़ी बने। वहीं हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के 10वें कप्तान हैं।

यहां एक खास बात ये है कि शुभमन गिल इस मैच में अपने आईपीएल कप्तान यानी हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मैदान पर उतरे हैं। इसके अलावा शिवम मावी जिनको पहली बार मौका मिला है, वो भी गुजरात टाइटंस से खेलते दिखेंगे, उनको आईपीएल नीलामी में 6 करोड़ में खरीदा गया था।

पहले टी20 के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें

भारतः हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल (डेब्यू), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, शिवल मावी (डेब्यू), उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंकाः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), डी डी सिल्वा, सी असलंका, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, एम तीक्षाना, के राजिथा, डी मधुशंका।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article