क्रिकेट

IND vs ENG: नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रंग में गिल, जड़ा बैक टू बैक अर्धशतक

IND vs ENG: शुभमन गिल ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे में भी अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने रोहित के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। गिल 60 रन बनाकर आउट हुए।

Image

शुभमन गिल (साभार-BCCI)

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कटक में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यह वनडे क्रिकेट में उनका 15वां अर्धशतक था। गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 16.4 ओवर में 136 रन की साझेदारी की। भारत को इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में 305 रन का लक्ष्य दिया।

45 गेंद पर गिल का अर्धशतक

गिल ने 45 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीरीज में उनकी दूसरी अर्धशतकीय पारी थी। हालांकि, गिल अपनी इस पारी को बड़ा नहीं कर पाए। वह 52 गेंद में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेमी ओवर्टन ने क्लीन बोल्ड किया।

बैक टू बैक अर्धशतक

इससे पहले विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में गिल ने 96 गेंद में 87 रन की पारी खेली। उन्होंने यह पारी उस वक्त खेली थी जब टीम इंडिया 19 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो चुकी थी। गिल की इस पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की थी। इस सीरीज से पहले गिल को उप-कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी।

सीरीज में टॉप पर गिल

इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में गिल फिलहाल सबसे ऊपर हैं। 2 मैच में उनके नाम 73.50 की औसत से 147 रन हो गए हैं जिसमें दो अर्धशतकीय पारी भी शामिल है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article