क्रिकेट

शुभमन गिल ने तोड़ा दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज का रिकॉर्ड, बने वनडे में सबसे तेज 2 हजारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 22, 2023, 08:36 PM IST

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन की पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका दिग्गज का वनडे में सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

शुभमन गिल

Photo : AP

धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 में लगातार धमाल मचाते जा रहे हैं। विश्व कप से पहले डेंगू की चपेट में आने वाले शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की और दोबारा लय हासिल करते जा रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में 31 गेंद में 26 रन की पारी खेली। इस दौरान जैसे ही उन्होंने 14 रन का आंकड़ा पार किया। वो वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

38वीं पारी में हासिल की ये उपलब्धि

गिल ने करियर की 38वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया। अमला ने 40 पारियों में 2 हजार रन पूरे किए थे। इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के जहीर अब्बास और बाबर आजम, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसें हैं। ये सभी 45-45 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। इस सूची में चौथे स्थान पर पाकिस्तान के इमाम उल हक और पांचवें पर इंग्लैंड के जॉनेथन ट्रॉट हैं। इमाम ने 46 और ट्रॉट ने 47 पारियों में ऐसा किया था।

साल 2023 रहा है गिल के लिए शानदार

शुभमन गिल का वनडे करियर बेहद शानदार रहा है। 38 मैच की 38 पारियों में उन्होंने 67.87 के औसत और 102.60 के स्ट्राइकरेट से 2012 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 6 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। जिसमें से पांच इस साल उनके बल्ले से निकले हैं। 208 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। साल 2023 में गिल ने 23 मैच की 23 पारियों में 66.25 के औसत और 104.99 के स्ट्राइक रेट से 1325 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक और 6 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article