क्रिकेट

IND vs SA: चौथे टी20 से पहले शिवम दुबे ने दिया कप्तान और उपकप्तान के फॉर्म को लेकर बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथी टी20 मुकाबले से पहले शिवम दुबे ने सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के खराब फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट BCCI X)

लखनऊ: हरफनमौला शिवम दुबे ने खराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का बचाव करते हुए कहा कि भारत के टी20 कप्तान ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं और सही समय पर फॉर्म में लौटेंगे। सूर्यकुमार ने आखिरी टी20 अर्धशतक अक्टूबर 2024 में लगाया था। विश्व कप में अब दो महीने से भी कम बाकी है लिहाजा उन पर दबाव बढता जा रहा है।

दुबे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले कहा ,'वह ऐसा खिलाड़ी है जो अपने दम पर पांचों मैच जिता सकता है । अगर वह फॉर्म में नहीं है तो इसके यह मायने नहीं है कि वह अच्छा खिलाड़ी नहीं है। वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है । कोई और वह नहीं कर सकता जो उसने किया है । हां, अभी रन नहीं बन रहे हैं लेकिन सही समय पर वह फॉर्म में लौटेगा । किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकता है। वह योद्धा है। वह रन बनाये या नहीं, वह ऐसे ही रहेगा। वह हमेशा टीम के लिये कुछ करना चाहता है। वह काफी आक्रामक खिलाड़ी है और 360 डिग्री बल्लेबाज है।'

उपकप्तान शुभमन गिल भी फॉर्म में नहीं है लेकिन दुबे ने उन पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा,'शुभमन गिल ऐसा खिलाड़ी है कि फॉर्म भले ही ऊपर नीचे रहे, उसका औसत और स्ट्राइक रेट अच्छा रहता है। वह इतने साल से भारत के लिये खेल रहा है।खेल में उतार चढाव आते हैं लेकिन वह भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article