श्रेयस अय्यर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कैलाश खेर का एक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को लेकर अय्यर की तारीफ भी कर रहे हैं। अय्यर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान इंजर्ड हो गए थे और तब से वह टीम इंडिया से बाहर हैं। इंजरी के कारण वह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच और फिर पूरे वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। बाद में सर्जरी के फैसले के कारण उन्हें आईपीएल भी गंवाना पड़ा। लेकिन रिहैब में श्रेयस अय्यर अपनी वापसी का जम कर आनंद ले रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया वीडियो
दिल्ली कैपिटव्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रेयस अय्यर एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। श्रेयय के साथ इस वीडियो में क्रिकेटर अमान खान और सूर्यांश हेगड़े भी मौजूद हैं। इस वीडियो में श्रेयस मस्ती के मूड में हैं और कैलाश खेर का लोकप्रिय गाना..सैंय्या..गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बाद इस गाने को बाकी अमान खान और सूर्यांश हेगड़े भी इसको ट्राय कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज दौरे के वापसी संभव
श्रेयस अय्यर फिलहाल एनसीए नें रिहैब में हैं। उनकी वापसी को लेकर कहा जा रहा है वह एशिया कप 2023 से टीम में होंगे। अय्यर के आने से टीम इंडिया की मध्यक्रम बल्लेबाजी में मजबूती आएगी। एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। इस बार यह पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत के सभी मैच श्रीलंका में होंगे जबकि शुरुआती 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे।
