क्रिकेट

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जडेजा-राहुल के बाद अब ये धुरंधर भी चोटिल

Shreyas Iyer Injury: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पीठ में अकड़न महसूस हो रही है और वे बचे हुए टेस्ट मैचों से बाहर हो सकते हैं।

Image

श्रेयस अय्यर

Photo : AP

Shreyas Iyer Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्टार प्लेयर्स जडेजा और केएल राहुल अभी पूरी तरह से फिट हुए नहीं थे कि एक और बल्लेबाज चोटिल हो गया है। दरअसल भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पीठ में अकड़न की शिकायत की है और वे बचे हुए तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं। ये भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, अय्यर ने फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय पीठ में अकड़न और ग्रोइन क्षेत्र में दर्द की शिकायत की है।सूत्रों के मुताबिक, अय्यर को आगे की जांच के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) भेजा जाएगा और उनके अगले महीने आईपीएल के दौरान वापसी करने की संभावना है।

अय्यर को पीठ में हो रही समस्या

द इंडियन एक्सप्रेस ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि 'अय्यर ने भारतीय टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ को सूचित किया है कि 30 से अधिक गेंदें खेलने के बाद उनकी पीठ अकड़ जाती है और फॉरवर्ड डिफेंस खेलते समय उनकी कमर में दर्द महसूस होता है।सर्जरी के बाद, वह पहली बार इस समस्या का सामना कर रहे हैं, इसलिए उन्हें कुछ हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है। वह बाद में एनसीए जाएंगे।'

राजकोट नहीं पहुंची अय्यर की किट- रिपोर्ट

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जबकि तीसरे टेस्ट के लिए पूरी टीम की प्लेइंग किट विशाखापत्तनम से सीधे तीसरे टेस्ट के आयोजन स्थल राजकोट में भेज दी गई थी, वहीं अय्यर की किट मुंबई में उनके घर भेजी गई है, जिससे उनकी भागीदारी पर संदेह पैदा हो गया है। .

केएल राहुल ले सकते हैं जगह

उम्मीद है कि बीसीसीआई शुक्रवार (9 फरवरी) को आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम की घोषणा करेगा। अय्यर ने दूसरे टेस्ट में भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी की, और अगर वह चूक जाते हैं, तो केएल राहुल, जो कथित तौर पर फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं, तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह लेंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article