क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI: टीम इंडिया को लगा करारा झटका, तीन सप्ताह के लिए बाहर हो सकता है धाकड़ प्लेयर

Shreyas Iyer Injury Update: भारत की वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे और उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अब उनके तीन सप्तान के लिए बाहर होने की खबर आ रही है।

Image

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नई दिल्ली: भारत के नए वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर को कम से कम तीन हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है क्योंकि शनिवार को सिडनी में तीसरे वनडे के दौरान हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेते समय उनकी बाईं पसली में झटका लग गया था। अभी तक यह निश्चित नहीं हो सकता है कि वह 30 नवंबर को रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले वनडे के लिए समय पर फिट होंगे या नहीं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'श्रेयस को मैच के दौरान ही स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। शुरुआती जांच के अनुसार इस झटके से उन्हें कम से कम तीन हफ्ते तक खेल से बाहर रहना होगा।'

सूत्र ने कहा,'वापसी पर उन्हें ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में रिपोर्ट करना होगा। यह तय करने से पहले कि उन्हें ठीक होने में और समय लगेगा या नहीं, आगे की रिपोर्ट का इंतजार है। अगर यह हेयरलाइन फ्रैक्चर है तो इसमें ज्यादा समय लग सकता है।' जब दक्षिण अफ्रीका वनडे श्रृंखला में उनके हिस्सा लेने के बारे में पूछा गया तो सूत्र ने जवाब दिया,'अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!