क्रिकेट

IPL FINAL: आईपीएल फाइनल में टॉस के बाद क्या बोले दोनों कप्तान श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार, यहां जानिए

IPL Final, Captains Post Toss Comments: आईपीएल 2025 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने के सपने के साथ मैदान पर उतरी हैं। टॉस पंजाब ने जीता। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने अपने बयान में क्या कहा, यहां जानिए।

Image

आईपीएल 2025 फाइनल में टॉस के बाद कप्तानों के बयान (BCCI/IPL)

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले (IPL Final) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स (RCB vs PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं। मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने आज तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। टॉस के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने क्या कहा। आइए जानते हैं।

फाइनल में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला करने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। मैं सिर्फ़ अपने दिमाग और शरीर को सकारात्मक संकेत देना चाहता हूँ। यह एक शानदार दिन है। भीड़ में जोश है। हमें बस यहां आकर इसका लुत्फ उठाना है। खिलाड़ी शानदार फॉर्म और मानसिकता में हैं। हमने टीम मीटिंग में यही बात कही कि आप जितना शांत रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा। घबराहट ठीक है। मैं ये नहीं कहूँगा कि यह सिर्फ एक और मैच की तरह है। यह फाइनल है और हम फाइनल की तरह ही खेलेंगे। ट्रॉफी उठाने के बारे में सोचना ही एक बेहतरीन अहसास है। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

टॉस हारने के बाद बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा- हम भी गेंदबाजी करने वाले थे। पिच सख्त लग रही है, हम अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे और उन्हें दबाव में लाएंगे। अब तक हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। यह हमारे लिए एक और मैच है। यह एक बड़ा मंच है लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यह हमारे लिए एक और घर से बाहर मैच है। हमारी टीम में भी कोई बदलाव नहीं है। पिच अच्छी लग रही है। मुझे लगता है कि ये एक सपाट ट्रैक है, जिसमें लाल और काली मिट्टी का मिश्रण है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article