क्रिकेट

Women's Emerging Teams Cup: इस भारतीय महिला खिलाड़ी ने एक ओवर में चटकाए तीन विकेट, हॉन्ग-कॉन्ग की पूरी टीम को 34 रन पर किया ढेर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 13, 2023, 01:52 PM IST

Women's Emerging Teams Cup: भारतीय महिला ए टीम ने एसीसी महिला इमर्जिंग टीम कप में शानदार प्रदर्शन कर विजयी आगाज की। टीम ने टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को मात देकर एकतरफा जीत हासिल की। श्रेयंका पाटिल ने शानदार प्रदर्शन एक ओवर में तीन विकेट चटकाए।

Image

भारतीय महिला ए टीम की खिलाड़ी। (फोटो- असम क्रिकेट एसोसिएशन के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Women's Emerging Teams Cup: भारतीय महिला ए टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में जीत के साथ अपनी शुरुआत की। टीम ने एसीसी महिला इमर्जिंग टीम कप में हॉन्ग कॉन्ग को 9 विकेट से मात देकर विजयी शुरुआत की। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी हॉन्ग-कॉन्ग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 14 ओवर में महज 34 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी भारतीय ए टीम ने 5.2 ओवर में 88 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की श्रेयंका पाटिल प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। भारत ए टीम का अगला मुकाबला 15 जून को नेपाल ए टीम से होगा।

सिर्फ एक खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू सका

पहले खेलने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की महिला टीम 14 ओवर में 34 रन पर ढेर हो गई। टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू सका। मैरिको हिल ने 73.68 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 14 रन बनाए। इसके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसमें से चार खिलाड़ी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। भारत की श्रेयंका पाटिल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 0.66 की इकोनॉमी से 3 ओवर में महज दो रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल है। इसके अलावा मन्नत कश्यप और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो विकेट झटके।

भारतीय टीम की बड़ी जीत

जवाब में खेलने उतरी भारतीय ए टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 5.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की कप्तान श्वेता सहरावत कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। उन्होंने चान का की गेंद पर कारी चैन के हाथ में कैच थमा बैठीं। इसके बाद यू चेट्री और गोंगाडी तृषा ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। यू चेट्री ने 106 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 16 रन की, जबकि गोंगाडी तृषा ने 146.15 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन की नाबाद पारी खेलीं। हॉन्ग कॉन्ग की बेट्टी चान को सिर्फ सफलता मिली।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article