क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप 2024 में क्या रोहित-कोहली को करनी चाहिए भारत के लिए ओपनिंग? रैना ने दिया जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2024, 04:38 PM IST

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली और रोहित शर्मा की बैटिंग पोजिशन को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने दोनों के महत्व को भी बताया है।

Image

विराट कोहली रोहित शर्मा (फोटो- ICC)

पूर्व भारतीय आल राउंडर सुरेश रैना ने विश्व कप को देखते हुए अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल करने को गुरुवार को समझदारी भरा फैसला करार दिया।रोहित और कोहली की 14 महीने बाद भारत की टी20 टीम में वापसी हुई है। रैना ने कहा कि उनकी मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलेगी।

रैना ‘जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स18’ में विशेषज्ञ हैं, उन्होंने कहा- 'अगर आप विश्व कप के अमेरिका और वेस्टइंडीज में स्टेडियम को देखो तो विकेट थोड़ा पेचीदा होगा। भारत को वहां पर रोहित और कोहली के अनुभव की जरूरत होगी। कोहली टी20 क्रिकेट में 12,000 रन बनाने के करीब हैं।'

क्या विराट कोहली को करनी चाहिए ओपनिंग

सुरेश रैना ने आगे कहा कि इनकी (रोहित-विराट) मौजूदगी से भारत की बल्लेबाजी मजबूत होगी और भारत की टी20 विश्व कप में जीतने की संभावना भी निश्चित रूप से बेहतर होगी। उन्होंने कहा -वनडे विश्व कप में उनकी फॉर्म बहुत अच्छी थी और बतौर कप्तान रोहित की मौजूदगी से ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का जज्बा मजबूत होता है। रैना की राय में कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करानी चाहिए और पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी रोहित और यशस्वी जायसवाल की होनी चाहिए।

संजू सैमसन को करनी चाहिए विकेटकीपिंग

रैना ने विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए संजू सैमसन को अपनी पहली पसंद बताते हुए उन्हें ‘एक्स फैक्टर’ करार दिया।

इस 37 साल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘संजू ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। उसमें निश्चित रूप से कप्तानी के गुण है क्योंकि जब भी वह मैदान में होता है तो वह हमेशा सोचता रहता है। हमारे पास विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में केएल राहुल, जितेश शर्मा, इशान किशन और फिट होने के बाद पंत के रूप में काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं।'

End of Article