क्रिकेट

Shoaib Bashir Injury: गेंदबाजी करेंगे या नहीं, इंग्लैंड के गेंदबाज शोएब बशीर की इंजरी पर आया अपडेट

Shoaib Bashir Injury: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शोएब बशीर को लेकर अपडेट दिया है। गेंदबाजी के दौरान रवींद्र जडेजा की एक गेंद उनकी उंगली में आकर लगी थी जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अब सवाल उठता है कि क्या वह चौथी पारी में गेंदबाजी करने आएंगे या नहीं।

Image

शोएब बशीर (साभार-ICC X)

Shoaib Bashir Injury: इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की इंजरी को लेकर अपडेट दिया है। लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में गेंदबाजी कर सकते हैं। बशीर इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे या नहीं इस पर बोर्ड ने कोई स्पष्टता नहीं दी है। लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय पारी के 78वें ओवर में अपनी ही गेंद (ओवर की पांचवीं गेंद) पर रवींद्र जडेजा के एक शॉट को रोकते हुए बशीर के बाएं हाथ की छोटी उंगली में चोट लग गई। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। उन्हें राहत नहीं मिली और वह उपचार के लिए मैदान से बाहर चले गए। वह ओवर फिर जो रूट ने पूरा किया था।

रविवार को दिए बयान में ईसीबी ने कहा, "बशीर की इंजरी पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है, उम्मीद है कि चौथी पारी में वह गेंदबाजी कर पाएंगे। एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट में उनकी भागीदारी का आकलन मैच के अंत में किया जाएगा।" 21 वर्षीय बशीर ने मौजूदा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज में 59.44 की औसत से नौ विकेट लिए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का अहम विकेट भी लिया था। राहुल ने शतक लगाया था।

अगर बशीर 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए फिट नहीं होते हैं, तो इंग्लैंड के पास विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाजी के रूप में बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन, जैक लीच और लेग स्पिनर रेहान अहमद में से किसी एक को चुनने का विकल्प है। जैकब बेथेल भी बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं, लेकिन मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है। बेथेल की टीम में एंट्री ओपनर जैक क्रॉली की जगह कराई जा सकती है, जो अब तक मौजूदा सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article