क्रिकेट

'नोएडा एक्सप्रेस' शिवम मावी ने किया टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 19, 2023, 11:57 AM IST

नोएडा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी को बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू का मौका मिला है।

Image

शिवम मावी को डेब्यू कैप देते हुए हार्दिक पांड्या (साभार BCCI)

Photo : Twitter

मुंबई: अंडर-19 विश्व कप 2018 में अपनी तेज रफ्तार गेंदों के बल पर दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी को मंगलवार को टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू का मौका मिला। वो भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में खेलने वाले 100वें खिलाड़ी बने। उनके साथ ही शुभमन गिल ने भी टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू किया है। वो भारत के लिए 100वें भारतीय खिलाड़ी बने।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में मिली थी पहचान

'नोएडा एक्सप्रेस' के नाम से पहचाने वाले शिवम मावी को साल 2018 में ही आईपीएल में केकेआर ने अपनी टीम में मोटी राशि खर्च करके शामिल किया था। लेकिन चोटों की वजह से उनका करियर तेज रफ्तार के साथ परवान नहीं चढ़ सका और टीम इंडिया में एंट्री करने में उन्हें चार 5 लग गए। हाल ही में साल 2023 के लिए हुई नीलामी में उन्हें गुजरात टाइटन्स ने 6 करोड़ रुपये में अपनी टीम शामिल किया है।

आईपीएल में चटकाए हैं 30 विकेट

मावी का आईपीएल करियर संतोषजनक रहा है। साल 2018 से 2022 तक खेले 4 सीजन में उन्होंने 32 मैच में 31.40 के औसत और 8.71 की इकोनॉमी के साथ कुल 30 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट रहा है। साल 2021 उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा था जिसमें उन्होंने 9 मैच में 11 विकेट चटकाए थे।

गुजरात टाइटन्स के साथ जुड़ते ही मिला मौका

घरेलू क्रिकेट में उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवम मावी साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले टीम के सदस्य रहे थे। ऐसे में उन्हें अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के साथी रहे शुभमन गिल के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू का मौका मिला है। गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने डेब्यू कैप शिवम मावी को दी है। गिल को भी टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के बाद टी20 कैप मिली है। वो भी आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article