क्रिकेट

WI vs ENG: वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री

West Indies Squad: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अंतिम समय पर अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज की टीम में विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की अंतिम समय पर एंट्री हो गई है। आइए जानते हैं पूरी टीम कैसी है।

Image

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो-ICC)

West Indies Squad: स्टार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से एंटीगुआ में शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम में वापस बुलाया गया है। हेटमायर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में वनडे खेला था। हेटमायर को श्रीलंका से लौटी टीम में एकमात्र बदलाव के तौर पर एलिक अथानाज़े की जगह लेंगे।

हेटमायर व्यक्तिगत कारणों से श्रीलंका दौरे से अनुपस्थित थे। हालांकि, उन्होंने हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे। उनकी वापसी से वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लाइनअप मजबूत हुई है, क्योंकि वे पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की सीरीज जीत के बाद अपनी प्रतिस्पर्धी बढ़त को बरकरार रखने के इरादे से इंग्लैंड की मजबूत टीम से भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

जोस बटलर बाहर

सीरीज की शुरुआत सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होगी, जहां वेस्टइंडीज को घरेलू सपोर्ट मिलेगा। इस बीच, इंग्लैंड की कमान लियाम लिविंगस्टोन के हाथों में है, जबकि नियमित कप्तान जोस बटलर अभी भी जुलाई में लगी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं।

वेस्टइंडीज के कोच उत्साहित

मुख्य कोच डैरेन सैमी ने इंग्लैंड की चुनौती पर उत्साह व्यक्त किया और दोनों टीमों के बीच लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता पर ज़ोर दिया। सैमी ने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ़ खेलना हमेशा एक नई चुनौती प्रदान करता है और एक ऐसी प्रतिद्वंद्विता को फिर से जगाता है, जिसके लिए खिलाड़ी और कैरेबियाई लोग उत्सुक हैं।"

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article