क्रिकेट

IND vs PAK: टीम इंडिया के हाथों मिली हार तो शाहबाज शरीफ और रमीज राजा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 11:37 PM IST

Shehbaz Sharif and Ramiz Raja on India vs Pakistan Match: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। भारत को आखिरी गेंद पर जीत मिली। पाकिस्तान की हार पर शाहबाज शरीफ और रमीज राजा ने रिएक्ट किया है।

Image

शाहबाज शरीफ और रमीज राजा

Photo : Twitter

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान को 4 विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने 160 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। मैच काफी रोमांचक रहा और पल-पल समीकरण बदलते नजर आए। हालांकि, अंत में बाजी भारत के पक्ष में रही। पाकिस्तान टीम की हार पर उसके फैंस निराश हैं। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज राजा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने पाकिस्तान टीम की कोशिशों की सराहना की है।

शाहबाज ने पाकिस्तान की हार के बाद ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान टीम का शानदार कोशिश, बेहतरीन मैच।' रमीज ने ट्वीट किया, 'क्लासिक! आप कुछ मैच जीतते हैं तो आप कुछ हारते हैं और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह खेल निर्दयी और अनुचित हो सकता है। टीम पाकिस्तान ने बल्ले और गेंद से बेहतरीन खेल दिखाया। टीम की कोशिशों पर बहुत फख्र है!'

कोहली ने पाकिस्तान से छीना मैच

गौरतलह है कि विराट कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पाकिस्तान को हराने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 53 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच। कोहली ने हार्दिक पांड्या (40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की पार्टनरशिप की। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम मैच के बाद स्वीकार किया कि कोहली और पांड्या की साझेदारी ने उनसे मैच छीन लिया।

बाबर ने कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने पहले 10 ओवरों में बेजोड़ प्रदर्शन किया। विराट और हार्दिक ने जिस तरह से मैच का अंत किया श्रेय उन्हें जाता है।' वहीं, बाबर ने बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को 20वां ओवर देने के बारे में बाबर ने कहा, 'जब विराट और पंड्या साझेदारी निभा रहे थे तो हमें विकेट की तलाश थी और मुझे लगा ऐसे मे दबाव बनाने के लिए अपने मुख्य गेंदबाज को गेंद सौंपनी चाहिए।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article