क्रिकेट

IPL 2024: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉटसन का ऋषभ पंत पर बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 04:30 PM IST

Shane Watson On Rishabh Pant: आईपीएल में धमाल मचा चुके पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वाटसन का मानना है कि अगर ऋषभ पंत की भयावह सड़क दुर्घटना में चोटिल होने से लेकर अब एक हाथ से छक्के जड़ने की 15 महीने की यात्रा किसी को प्रेरित नहीं करती है तो वह संभवत: सच्चा इंसान नहीं है।

Image

ऋषभ पंत (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेन वॉटसन का ऋषभ पंत पर बड़ा बयान
  • पंत की सड़क दुर्घटना के बाद वापसी पर बोले वॉटसन
  • जो पंत से प्रेरित नहीं, वो सच्चा इंसान नहींः वॉटसन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन (Shane Watson) का मानना है कि अगर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की भयावह सड़क दुर्घटना में चोटिल होने से लेकर अब एक हाथ से छक्के जड़ने की 15 महीने की यात्रा किसी को प्रेरित नहीं करती है तो वह संभवत: सच्चा इंसान नहीं है।

यह 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था और इस बार उन्होंने आईपीएल में शानदार वापसी की। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को उन्होंने इस सत्र का पहला अर्धशतक जमाया। अपनी इस पारी के दौरान पंत ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का उन्होंने एक हाथ के सहारे लगाया।

वाटसन ने जिओ सिनेमा से कहा,‘‘ यह प्रेरणादायक रहा, इसमें कोई संदेह नहीं। वह जिस तरह की परिस्थितियों से गुजरे हैं उसे देखते हुए उनकी इस तरह की बल्लेबाजी अविश्वसनीय है।’’

उन्होंने कहा,‘‘अगर आप ऋषभ पंत से प्रेरित नहीं हैं, तो फिर आप सच्चे इंसान नहीं हो। उन्हें क्रीज पर पांव जमाने में थोड़ा समय लगा लेकिन जब वह उस चरण से गुजर गए तो फिर उन्होंने ऋषभ पंत की शैली में शॉट खेले और यह वास्तव में असाधारण था।’’

End of Article