क्रिकेट

IND vs PAK: इन दोनों की पार्टनरशिप ने पाकिस्तान को शर्मसार होने से बचाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 04:11 PM IST

India vs Pakistan (IND vs PAK T20 WC), Shan Masood and Iftikhar Ahmed partnership: पाकिस्तान और टीम इंडिया के बीच मेलबर्न में टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले के दौरान पाक टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में लड़खड़ा गई थी। लेकिन शान मसूद और इफ्तिखार अहमद की साझेदारी ने पाक की लाज बचा ली।

Image

शान मसूद (AP)

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बॉलिंग करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दो शुरुआती झटके देकर बैकफुट पर ढकेल दिया था। लेकिन जिस पाकिस्तानी मध्यक्रम को लेकर चिंताएं जताई जा रही थीं, उसके दो खिलाड़ियों नेे शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को आगे शर्मसार होने से बचा लिया।

अर्शदीप सिंह ने बाबर आजम को शून्य पर और मोहम्मद रिजवान को 4 रन पर आउट करते हुए पाकिस्तानी टीम को दो करारे झटके दे दिए थे। दोनों ओपनर्स 15 रन के अंदर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इसके बाद पिच पर आए इफ्तिखार अहमद और शान मसूद ने जो बल्लेबाजी की उसने भारतीय गेंदबाजों के पसीने भी छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मसूद-अहमद की शानदार बल्लेबाजी

दोनों बल्लेबाजों ने आते ही शानदार बल्लेबाजी शुरू कर दी। शान मसूद ने 42 गेंदों में 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें 5 चौके शामिल रहे। जबकि इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंदों में 51 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए अपनी टीम को सहारा दिया। इफ्तिखार ने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके जड़े।

तीसरे विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी, अफरीदी के साथ छोटा धमाल

मसूद और अहमद के बीच तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी हुई। दोनों ने 50 गेंदों में इस पार्टनरशिप को अंजाम दिया। ये इन्हीं की पारियां थीं जिनके दम पर पाकिस्तानी टीम एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंची। इसके बाद अंतिम ओवरों में शान मसूद ने शाहीन अफरीदी (8 गेंदों में 16 रन) के साथ भी 16 गेंदों में 31 रनों की अच्छी साझेेदारी को अंजाम तक पहुंचाया जिससे पाकिस्तान का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन तक पहुंचा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!