तमिलनाडु प्रीमियर लीग में ऑलराउंडर शाहरुख खान का धमाल जारी है। लेकिन इस बार उन्होंने यह धमाल बल्लेबाजी में नहीं बल्कि गेंदबाजी में किया है। अब तक 5 मैच खेल चुके शाहरुख खान ने 8 की औसत से 72 रन खर्चे हैं और 9 विकेट हासिल किए हैं। वह अपने टीम के कप्तान हैं और बल्ले से नहीं तो कम से कम गेंद से लगातार अपनी टीम को जीत दिला रहे हैं। यही कारण है कि टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है।
पर्पल कैप रेस में शाहरुख
लाइका कोवई किंग की ओर से खेल रहे शाहरुख खान की पहचान आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर होती है, लेकिन तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वह गेंदबाजी के दम पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहरुख एक दिन के लिए पर्पल कैप होल्डर भी थे, लेकिन फिलहाल वह इस वक्त इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।
बल्लेबाजी में कैसा है शाहरुख का हाल
बल्लेबाजी की बात करें तो शाहरुख का बल्ला खामोश है। उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैच की 3 इनिंग में कुल 50 रन बनाए हैं। हालांकि, उनकी टीम की स्थिति काफी अच्छी हैं।
5 में से 4 में दर्ज की है जीत
उनकी टीम लाइका कोवई किंग्स (Lyca Kovai Kings) की बात करें तो अब तक खेले गए 5 मैच में उसने 4 में जीत दर्ज की है। उसे एकमात्र हार नेल्लई रॉयल किंग्स के हाथो मिली है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल यह टीम 5 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है।
