क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले शाहिद अफरीदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 04:04 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मैनेजमेंट कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए अंतरिम चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Image

शाहिद अफरीदी

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मैनेजमेंट कमिटी ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे से पहले चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ समिति में पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक और इफ्तिखार अंजुम को भी जगह दी गई है। हारून राशिद चयन समिति के नए संयोजक होंगे। पीसीबी ने शनिवार को मोहम्मद वसीम की अध्यक्षता वाली चयन समिति को बर्खास्त करके अंतरिम चयन पैनल की नियुक्ति का ऐलान किया।

इस बड़े बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए पीसीबी की मैनेजमेंट कमिटी के मुखिया नजम सेठी ने कहा, मैं अंतरिम चयन पैनल की स्वागत करता हूं। मुझे इस बात पर पूरा भरोसा है कि वो अपने छोटे से कार्यकाल में वो बड़े और बहादुरी भरे निर्णय लेंगे जो हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में एक प्रतिस्पर्धी और मजबूत टीम बनाने में मददगार साबित होंगे।

शाहिद अफरीदी ने अंतरिम चयन समिति अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हमें जीत की राह पर वापस लौटना होगा। मुझे इस बात पर कोई संदेह नहीं है कि वरीयता और नीतिगत आधार पर लिए गए निर्णयों के बल पर हमारी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में मजबूत वापसी करके फैन्स का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article