Duleep Trophy 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात टाइटंस को हराकर चैम्पियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम के युवा खिलाड़ी का घरेलू क्रिकेट में जमकर बल्ला चल रहा है। दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन नॉर्थ जोन ने 306 रन और 6 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 123.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 461 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है। ध्रुव शोरे के शतक के बाद टीम के युवा बल्लेबाज निशांत सिंधु ने भी शतक जड़ा। उनकी शतक की बदौलत टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
निशांत की अच्छा शुरुआत
धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य रहे निशांत सिंधु का नॉर्थ ईस्ट जोन टीम के खिलाफ जमकर बल्ला चला। उन्होंने 63.36 की स्ट्राइक रेट से 232 गेंदों पर 18 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के की मदद से 147 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। बता दें कि मैच के पहले दिनों ध्रुव शोरे ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 63.98 की स्ट्राइक रेट से 22 चौके की मदद से 135 रन की शानदार पारी खेली थी।
प्रभसिमरन का बल्ला शांत रहा
आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले प्रभसिमरन का बल्ला शांत रहा। मैच के दौरान वे ज्यादा देर तक समय भी नहीं बिता सके। उन्होंने कुल 40 गेंदों का सामना किया और 77.50 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा हर्षित राणा अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
सिंधु और नारंग ने की 130 रन की साझेदारी
निशांत सिंधु और पुलकित नारंग ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने 255 गेंदों का सामना किया और 130 रन की साझेदारी का टीम को मजबूज स्थिति तक पहुंचाया। इसके बाद सिंधु ने हर्षित राणा के साथ 8वें विकेट के लिए 103 गेंदों पर 104 रन की साझेदारी की।
