LIVE

SCO vs ITA Highlights: स्कॉटलैंड ने इटली से लिया बदला, टी20 वर्ल्ड कप डेब्यूटेंट को दी 73 रन से मात

Scotland National Cricket Team vs Italy National Cricket Team Match Scorecard-(स्कॉटलैंड बनाम इटली टी20 वर्ल्ड कप मैच लाइव स्कोर )| SCO vs Italy Live Score, Scotland vs Italy T20 Match Live Cricket Score Scotland Banam Italy (आज के मैच का लाइव स्कोरकार्ड ): टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मुकाबले में स्कॉटलैंड का सामना इटली से हुआ। ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से मात देकर वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले में मिली हार का बदला ले लिया।

SCO vs ITA Highlights: स्कॉटलैंड ने इटली से लिया बदला, टी20 वर्ल्ड कप डेब्यूटेंट को दी 73 रन से मात

SCO vs ITA Highlights: स्कॉटलैंड ने इटली से लिया बदला, टी20 वर्ल्ड कप डेब्यूटेंट को दी 73 रन से मात

Scotland National Cricket Team vs Italy National Cricket Team T20 World Cup Match Scorecard-(स्कॉटलैंड बनाम इटली टी20 वर्ल्ड कप मैच लाइव स्कोर )| SCO vs Italy Live Score, Scotland vs Italy T20 Match Live Cricket Score Scotland Banam Italy (आज के मैच का लाइव स्कोरकार्ड ): टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 7वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराकर अपना पहला अंक हासिल किया। वहीं, इटली का डेब्यू खराब रहा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। पहले विकेट के लिए जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स ने 126 रन जोड़े। ये किसी भी एसोसिएट नेशन टीम के ओपनर्स द्वारा टी20 विश्व कप इतिहास में अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप साबित हुई। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में यह 11वीं सबसे बड़ी सलामी जोड़ी की साझेदारी।

जॉर्ज मुन्से ने 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया, इसके बाद उन्होंने 54 गेंदों में 84 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। माइकल जोन्स ने 37 रन का योगदान दिया। ब्रैंडन मैकमुलन नाबाद 41 रन बनाए। लीस्क ने पांच गेंद पर नाबाद 22 रन की तूफानी पारी खेली जिससे स्कॉटलैंड 207 रन बनाने में सफल रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत खराब रही। 40 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से हैरी मनेंटी और बेन्जामिन मनेंटी ने कमान संभाली और टीम को धीरे-धीरे 100 के पार ले गए। दोनों भाईयों के बीच 45 गेंद पर 75 रन की साझेदारी हुई। हैरी 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बेन्जामिन मनेंटी ने ऐतिहासिक अर्धशतक जड़ा।

वह 31 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इटली ने महज चार रन के अंदर अपने पांच विकेट गंवाए और 16.4 में 134 रन ही बना सकी। फील्डिंग करते वक्त वेन मैडसेन को चोट लग गई थी। वह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं आए। लीस्क ने 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट चटकाए।

Scotland vs Italy:- प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन):- जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी

इटली (प्लेइंग इलेवन):- जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जे जे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीडे (डब्ल्यू), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिसन कलुगामागे, अली हसन, थॉमस ड्रेका

Scotland vs Italy मैच का लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-

FEB 09, 2026 14:08 IST

Scotland vs Italy Live Score: स्कॉटलैंड ने लिया बदला

208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन बनाकर सिमट गई। 4 रन के अंदर इटली ने अपने पांच विकेट गंवाए। फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए कप्तान बल्लेबाजी करने नहीं आए। स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराकर अपना दबदबा साबित कर दिया। मुन्से और मैकमुलन ने भले ही बल्ले से शुरुआती बढ़त दिलाई हो, लेकिन लीस्क के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने ही इटली की टीम को पूरी तरह से पस्त कर दिया। उन्होंने 5 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहने के बाद 4 विकेट लेकर 17 रन दिए और स्कॉटलैंड को इस टी20 विश्व कप में पहला अंक दिलाया।
FEB 09, 2026 14:03 IST

Scotland vs Italy Live Score: इटली ने गंवाए 8 विकेट

स्कॉटलैंड के खिलाफ रन चेज करते हुए इटली ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। माइकल लीस्क की अगुवाई में स्कॉटलैंड के स्पिनर्स ने कहर बरपा दिया है। 8 में से 7 विकेट स्पिनर के खाते में रहे। लीस्क ने इटली के बड़े लक्ष्य के पीछा करने के प्रयास को पूरी तरह से विफल कर दिया है। पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने के बाद, उन्होंने अपने आखिरी दो ओवरों में तीन और विकेट लिए। सबसे पहले उन्होंने मनेंटी भाइयों की खतरनाक साझेदारी को तोड़ते हुए हैरी को लॉन्ग-ऑफ पर कैच आउट करवाया। फिर अपने आखिरी ओवर में, जब इटली लक्ष्य को पूरा करने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहा था, उन्होंने ग्रांट स्टीवर्ट और जियान-पिएरो मीड दोनों को डीप बाउंड्री पर कैच आउट करवाकर 17 रन देकर 4 विकेट लिए। आखिरी ओवर में 5 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहने के बाद लीस्क ने स्कॉटलैंड के पक्ष में मैच का रुख मोड़ दिया।
FEB 09, 2026 13:51 IST

Scotland vs Italy Live Score: बेन्जामिन मनेंटी का अर्धशतक

इटली के बल्लेबाज बेन्जामिन मनेंटी ने रिकॉर्ड पारी खेली। 29 गेंद पर अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू अर्धशतक जड़ा। वह 31 गेंद 52 रन बनाकर आउट हुए। इटली ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। 14 ओवर के बाद इटली ने 129 बना लिए हैं।
FEB 09, 2026 13:12 IST

Scotland vs Italy Live Score: इटली की खराब शुरुआत

टारगेट का पीछा करते हुए इटली की खराब शुरुआत हुई है। 40 के स्कोर पर इटली ने अपने तीन विकेट गंवा दिये हैं। जस्टीन अपना खाता खोले बिना आउट हुए। एंथनी 13 रन बनाकर आउट हुए। जे जे स्मट्स ने 22 रन का योगदान दिया। इटली की पारी के 5 ओवर समाप्त हो गए हैं और 41 रन बन गए हैं।
FEB 09, 2026 12:38 IST

Scotland vs Italy Live Score: स्कॉटलैंड ने दिया 208 रन का टारगेट

इटली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। मुन्से ने 84 रन बनाए। पहले विकेट के लिए जोन्स (37) के साथ 126 रन की साझेदारी की। मैकमुलन 18 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे। माइकल लेक्स ने 5 गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बनाे। आखिरी ओवर में 22 बने। यह इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला 200 के पार का स्कोर है। वहीं, स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है।
FEB 09, 2026 12:09 IST

Scotland vs Italy Live Score: इटली को मिली दूसरी सफलता

15वें ओवर में इटली को दूसरी सफलता मिल गई है। स्मट्स ने सेट बल्लेबाज माइकल जोन्स को 37 के निजी स्कोर पर आउट किया। जोन्स बड़ा शॉट लगाने गए और कवर पर ही लपके गए। हेनरी ने बिना गलती के शानदार कैच लपका। पिछले दो ओवर में स्कॉटलैंड ने दो सेट बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है।
FEB 09, 2026 12:05 IST

Scotland vs Italy Live Score: शतक से चूके मुन्से

इटली को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई। जॉर्ज मुन्से 54 गेंद पर 84 रन बनाकर आउट हुए। स्टीवर्ट ने मुन्से को कैच आउट करवाया। मैकमुलन क्रीज पर आए हैं। 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। स्कॉटलैंड ने 127 रन बना लिए हैं। माइकल जोन्स और मैकमुलन क्रीज पर हैं। जोन्स 29 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 09, 2026 11:55 IST

Scotland vs Italy Live Score: स्कॉटलैंड ने छुआ 100 का आंकड़ा

स्कॉटलैंड ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर ली है। जॉर्ज मुन्से ने 12 ओवर की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की तरफ सिक्स जमाया। वह धीरे-धीरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। फिलहाल वह 48 गेंद पर 79 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जोन्स 26 गेंद 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्कॉटलैंड ने 113 रन बना लिए हैं।
FEB 09, 2026 11:45 IST

Scotland vs Italy Live Score: 10 ओवर समाप्त

जॉर्ज मुन्से ने 10 ओवर की पहली गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव कर एक शानदार चौका जड़ा। चौथी गेंद पर मिचेल जोन्स ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर हवाई फायर करते हुए सिक्स जड़ा। इटली को पहली विकेट की तलाश है। स्कॉटलैंड को बेहतरीन शुरुआत मिल चुकी है। जॉर्ज मुन्से 40 गेंद पर 63 रन और जोन्स 20 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 09, 2026 11:42 IST

Scotland vs Italy Live Score: 9वें ओवर में बने 2 रन

9वें ओवर में मात्र दो रहने। स्पिनर जे जे स्मट्स ने रन गति पर ब्रेक लगाया। मुन्से और जोन्स खुलकर खेल नहीं पाए।
FEB 09, 2026 11:38 IST

Scotland vs Italy Live Score: जॉर्ज मुन्से का अर्धशतक

आठवें ओवर की पहली गेंद पर मुन्से ने मिड विकेट की तरफ हवाई फायर करते हुए सिक्स जड़ा। इस सिक्स की मदद से 30 गेंद पर अपने टी20 करियर का 14वां अर्धशतक जड़ा। अगली गेंद पर शानदार चौका जड़ा। मुन्से के बल्ले से 10 चौके और 1 सिक्स निकल चुका है। मुन्से 35 गेंद प र 57 रन और जोन्स 13 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
FEB 09, 2026 11:35 IST

Scotland vs Italy Live Score: स्कॉटलैंड का स्कोर 50 के पार

स्कॉटलैंड ने सातवें ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। इटली ने गेंदबाजी में चेंज करते हुए स्पिनर को अटैक पर लगा दिया है। सातवें ओवर में जोन्स ने दूसरी गेंद पर स्लिप में चौका जड़ा। इसके बाद मुन्से ने थर्ड मैन की एरिया में चौका जड़ा। सातवें ओवर में 15 रन बने। मुन्से 29 गेंद पर 47 रन और जोन्स 13 गेंद 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 09, 2026 11:31 IST

Scotland vs Italy Live Score: जॉर्ज मुन्से को मिला जीवनदान

जॉर्ज मुन्से की तूफानी पारी जारी है। छठे ओवर में लगातार दो चौके जड़े। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मुन्से को जीवनदान मिला। एंथनी मोस्का ने कवर के क्षेत्र में एक आसान कैच टपका दिया। मुन्से 26 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोन्स 10 गेंद पर 7 रन ही बना सके हैं।
FEB 09, 2026 11:24 IST

Scotland vs Italy Live Score: चौथे ओवर में लगा तीन लगातार चौके

ड्राका के ओवर में मुन्से ने तीन लगातार चौके जड़े। दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर मुन्से ने मिड ऑन, स्ट्रेट और कवर प्वाइंट पर चौका जड़ा। इस ओवर में 15 रन बने। मुन्से 21 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान छह चौके जड़े। जोन्स 9 गेंद पर 6 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। पांचवें ओवर में 5 रन बने।
FEB 09, 2026 11:19 IST

SCO vs ITA Live Score: इटली के कप्तान को लगी चोट

ड्राका पारी का चौथा ओवर करने आए। पहली गेंद डॉट रही और दूसरी गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर मुन्से ने मिड ऑन की तरफ से शानदार ड्राइव कर चौका लगाया। इस दौरान गेंद को रोकने के चक्कर में इटली के 40 वर्षीय कप्तान वेन मैडसेन के बाएं हाथ में चोट लग गई। कंधे में चोट लगी है। इटली को उम्मीद है कि चोट गंभीर नहीं है और वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। फिलहाल वह मैदान से बाहर हैं।
FEB 09, 2026 11:14 IST

Scotland vs Italy Live Score: दूसरे ओवर में बने 8 रन

दूसरा ओवर ग्रांट स्टीवर्ट करने आए। ओवर की पहली पांच गेंद पर मात्र तीन रन खर्च किए। आखिरी गेंद पर मुन्से ने बॉटम हैंड का उपयोग करते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ से चौका जड़ा। तीसरे ओवर में दो रन बने अली हसन ने शानदार वापसी की। मुन्से 12 गेंद पर 16 रन और मिचेल जोन्स 6 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 09, 2026 11:08 IST

Scotland vs Italy Live Score: पहले ओवर में बने 10

अली हसन इटली के लिए पहला ओवर करने आए। पहली चार गेंद अच्छी रहीं। इसके बाद अगली दो गेंद पर जॉर्ज मुन्से ने दो शानदार चौके लगाए। दोनों ही चौके बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ लगाए। मुन्से 6 गेंद पर 10 रन और मिचेल जोन्स शून्य रन बनाकर क्रीज पर हैं।
FEB 09, 2026 11:00 IST

Scotland vs Italy Live Score: राष्ट्रगान के बाद टीम हडल में दोनों टीमें

दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आईं। अब टीम हडल में रणनीति बनाई गई। इटली फील्डिंग के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, स्कॉटलैंड के बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं।
FEB 09, 2026 10:50 IST

Scotland vs Italy Live Score: स्मट्स और मंसी पर रहेंगी नजरें


पूर्व साउथ अफ्रीका खिलाड़ी जे जे स्मट्स इटली के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। वह क्लिन हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और वह भारत में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। वहीं, जॉर्ज मंसी विशेष रूप से अपनी रिवर्स स्वीप के लिए जाने जाते हैं और रन बनाने का हर बार कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं। नई गेंद को प्रहार करने की क्षमता उन्हें पावरप्ले का घातक बल्लेबाज बनाती है।
FEB 09, 2026 10:46 IST

SCO vs Italy Live Score: कड़ी टक्कर होने की उम्मीद

T20I दल के रूप में स्कॉटलैंड इटली की तुलना में मजबूत है और पूर्व कप्तान जो बर्न्स और एमिलियो गेय के बिना भी वह इस मुकाबले में फेवरिट के तौर पर आएंगे। वहीं, इटली को क्वालीफायर मुकाबले के बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत का मंत्र मिल गया होगा।

हालिया प्रदर्शन-

इटली- WLLLW
स्कॉटलैंड- LLLWW