क्रिकेट

Sarfaraz Ahmed: चार साल से पिला रहे थे साथियों को पानी, मौका मिलते ही याद दिलाई नानी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 6, 2023, 07:02 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन शानदार शतक जड़कर पाकिस्तान को मैच और सीरीज में हार से बचा लिया।

Image

सरफराज अहमद(साभार ICC)

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) पिछले चार साल से टेस्ट टीम का हिस्सा थे और बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने का साथ-साथ साथी खिलाड़ियों को पानी पिला रहे थे। लेकिन मोहम्मद रिजवान के इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में बुरी तरह नाकाम होने के बाद सरफराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला तो उन्होंने हाथ आए इस सुनहरे मौके को खाली नहीं जाने दिया। सरफराज की चुप्पी को खामोशी मान रहे आलोचकों को उन्होंने करारा जवाब दिया। उन्हें मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज चुना गया।

मैच की चौथी पारी में 135 गेंद में सरफराज ने जड़ा सैकड़ा

सरफराज ने शुक्रवार को कराची टेस्ट के आखिरी दिन मोर्चा संभाला और पाकिस्तान को 80 रन पर 5 विकेट के स्कोर से उबारकर संभावित हार से बचा लिया। सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार वापसी करते हुए लगातार चार बार 50 रन के आंकड़े को पार किया। उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 135 गेंद में शतक जड़ दिया। यह उनके करियर का चौथा टेस्ट शतक रहा। वो पाकिस्तान को जीत के

ऐसा रहा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में प्रदर्शन

पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट खेल रहे सरफराज अहमद सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 2 टेस्ट की 4 पारियों में 83.75 के औसत और 65.17 के स्ट्राइक रेट के साथ 335 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ा। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 118 रन रहा जो उन्होंने शुक्रवार को किया। उनके अलावा सीरीज में और कोई बल्लेबाज 300 रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। टॉम लैथम सबसे ज्यादा रन बनाने वाली कीवी बल्लेबाज रहे उन्होंने 281 रन बनाए और दूसरे स्थान पर कब्जा किया।

2019 में मिला था आखिरी बार टेस्ट में मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सरफराज जनवरी 2019 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना आखिरी टेस्ट खेले थे। तीन साल से वो मौके का इंतजार कर रहे थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वो देर से ही सही लेकिन दुरुस्त आए। अपने घरेलू मैदान पर उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने 86 और 53 रन बनाए। पहले टेस्ट में सरफराज शतक से 14 रन के अंतर से चूक गए थे लेकिन दूसरे टेस्ट में सैकड़ा जड़ने में सफल रहे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 78 रन बनाए और दूसरी पारी में 114* रन बनाकर नाबाद रहे और आखिरी ओवर तक लड़ते रहे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article