क्रिकेट

IND vs SL: संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर, ये है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 02:49 AM IST

Sanju Samson, India vs Sri Lanka 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाकी मैचों से भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन बाहर रहेंगे। बीसीसीआई के मुताबिक संजू सैमसन टीम के साथ अगले वेन्यू के लिए रवाना नहीं हुए हैं और वो मुंंबई में ही रुक गए हैं।

Image

संजू सैमसन

Photo : PTI

IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 2 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत की तरफ से संजू सैमसन (Sanju Samson) भी मैदान पर उतरे थे लेकिन वो 5 रन बनाकर आउट हो गए। अब खबर आई है कि वो गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच ही नहीं बल्कि पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

संजू सैमसन प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि चोटिल होने की वजह से टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें ये चोट डाइव लगाकर कैच का प्रयास करते समय लगी थी, हालांकि उनसे वो कैच छूट गया था। अब खबर है कि सैमसन पुणे के लिए टीम के साथ रवाना नहीं हुए हैं और वो मुंबई में ही रुक गए हैं।

खबरों के मुताबिक एक तरफ जहां संजू सैमसन चोटिल हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब फिट हो गए हैं। ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह को टीम में जगह मिल सकती है।

अर्शदीप की जगह पहले टी20 में शिवम मावी ने अपना टी20 डेब्यू किया था। लेकिन मावी ने चार विकेट लेकर सबका दिल जीता और अब मुमकिन है कि अर्शदीप की एंट्री होने पर हर्षल पटेल को टीम से बाहर रखा जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article