क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिलने पर वायरल हो रहा है संजू सैमसन का क्रिप्टिक पोस्ट

टी20 वर्ल्ड कप टीम में नाम आने के बाद संजू सैमसन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला है। गिल के न होने से सैमसन का प्लेइंग इलेवन में खेलना भी तय माना जा रहा है।

Sanju Samson

संजू सैमसन (साभार-BCCI)

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय इस टीम में उप-कप्तान शुभमन गिल को मौका नहीं मिला है। गिल के न खेलने का सबसे बड़ा फायदा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को हुआ है, जो लगाताक अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से बाहर थे। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका भी तब मिला जब चोट के कारण शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन से बाहर गए। सैमसन न केवल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने बल्कि अपनी तूफानी पारी से दिखा दिया कि वह बेंच पर बैठने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने 22 गेंद में 4 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 37 रन की पारी खेली और अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े।

गिल के जाने से संजू की लगी लॉटरी

गिल टी20 सेटअप से इसलिए बाहर थे क्योंकि शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। पहले तो सैमसन को नीचे बल्लेबाजी कराया गया, लेकिन फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जितेश के आने से उन्हें प्लेइंग इलेवन में ही जगह नहीं मिलने लगी। अब जब टी20 वर्ल्ड कप टीम में गिल का नाम नहीं है तो इसका सीधा फायदा सैमसन को हुआ है। सैमसन अब न केवल 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं, बल्कि प्लेइंग इलेवन में भी उनकी जगह तय है।

संजू सैमसन का क्रिप्टिक पोस्ट

अक्सर टीम में मौका न मिलने के बावजूद संजू को कभी भी निगेटिव बोलते नहीं सुना गया। लेकिन अब जब संजू को फाइनली टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली और प्लेइंग इलेवन में भी उनका खेलना तय लग रहा है, ऐसे में वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए। उन्होंने सेलेक्शन के बाद अपने इंस्टाग्राम पर इंडियन जर्सी में अपनी एक फोटो डाली है और कैप्शन में लिखा है 'ये रंग फीके नहीं पड़ेंगे' संजू इस पोस्ट के माध्यम से कहना चाह रहे हैं कि उन्हें जो इस बड़े मंच के लिए मौका मिला है वह इसे जाया नहीं होने देंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वॉड-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान (विकेटकीपर), रिंकू सिंह।

संजू का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो संजू सैमसन ने 10 साल के अपने करियर में 52 मैच की 44 पारी में 25.80 की औसत और 148.06 की स्ट्राइक रेट से 1,032 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article