पाकिस्तान के कलंकित खिलाड़ी के बड़े बोल, भारत-पाक वर्ल्ड कप में भी ना खेलें

IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस का मुकाबला क्या रद्द हुआ दोनों तरफ से इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। अब इस पर पाकिस्तान के कलंकित खिलाड़ी जो मैच फिक्सिंग के कारण खुद टीम से बाहर हो गए थे उन्होंने बेतूका बयान दिया है। टीम इंडिया से उन्होंने एक डिमांड कर दी है। डिमांड ऐसी है जिस पर फैंस को गुस्सा आना तय है।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jul 22 2025, 09:27 IST
भारत-पाक क्रिकेट विवादImage Credit : ICC, Salman Butt Instagram01 / 07

भारत-पाक क्रिकेट विवाद

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत मौजूदा WCL से हुई जब इंडिय लीजेंड्स ने पाकिस्तान लीजेंड्स के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के बयान आने शुरू हो गए।

रविवार को रद्द हो गया था मुकाबला Image Credit : ICC, Salman Butt Instagram02 / 07

रविवार को रद्द हो गया था मुकाबला

बीते रविवार को बर्मिंघम में इंडिया लीजेंड्स जिनके कप्तान युवराज सिंह और पाकिस्तान लीजेंड्स जिनके कप्तान शाहिद अफरीदी थे के बीच मुकाबला होना था। लेकिन ठीक एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों ने फैसला किया कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना है।

केवल आईसीसी इवेंट में भारत-पाकImage Credit : ICC, Salman Butt Instagram03 / 07

केवल आईसीसी इवेंट में भारत-पाक

भारत-पाकिस्तान मौजूदा दौर में केवल आईसीसी इवेंट में ही खेलते हैं। यही कारण है कि इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस काफी इंतजार करते हैं। जब भी दोनों टीम भिड़ती है तो स्टेडियम हाउसफुल हो जाता है, लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने एक विवादित बयान दिया है।

भारत-पाक पर सलमान बट्टImage Credit : ICC, Salman Butt Instagram04 / 07

भारत-पाक पर सलमान बट्ट

अब इस पूरे मसले पर सलमान बट्ट की प्रतिक्रिया आई है। पूर्व पाकिस्तानी ओपनर ने भारत के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए उनसे बेतूका मांग की है। बट्ट का मानना है कि टीम इंडिया यह डिसाइड करे कि वह पाकिस्तान के खिलाफ कभी भी न खेले।

वर्ल्ड कप में भी न हो भारत-पाकImage Credit : ICC, Salman Butt Instagram05 / 07

वर्ल्ड कप में भी न हो भारत-पाक

अब तक केवल आईसीसी इवेंट में ही भारत-पाक मुकाबला होता है, लेकिन सलमान बट्ट का कहना है कि भारत को वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए। यहां तक कि ओलंपिक जिसमें 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी हुई है वहां भी दोनों टीमें न भिड़े।

क्या बोले सलमान बट्टImage Credit : ICC, Salman Butt Instagram06 / 07

क्या बोले सलमान बट्ट

सलमान बट्ट ने कहा 'पूरी दुनिया उनके बारे में बात कर रही है। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया और फैंस को क्या संदेश दिया है? अब वर्ल्ड कप में मत खेलो... किसी भी ICC टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ मत खेलो। आप यह पक्का करलो कि हमारे खिलाफ किसी भी स्तर पर या किसी भी टूर्नामेंट में मत खेलो। यहाँ तक कि ओलंपिक में भी नहीं।

आखिरी बार कब हुआ था भारत-पाकImage Credit : ICC, Salman Butt Instagram07 / 07

आखिरी बार कब हुआ था भारत-पाक

आखिरी बार भारत-पाक मुकाबलों की बात करें तो दोनों टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक दूसरे के खिलाफ उतरी थी। इस मुकाबले को भारत ने 6 रन से अपने नाम किया था। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!