क्रिकेट

WPL 2023 : बंगाल के इस खिलाड़ी के पास पर्पल कैप हासिल करने का मौका, मुकाम से सिर्फ दो विकेट दूर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 25, 2023, 04:44 PM IST

WPL 2023 Purple Cap, Most Wickets taker in WPL 2023 : विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताबी मुकाबला रविवार यानी 26 मार्च 2023 को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की एक खिलाड़ी पर्पल कैप पर कब्जा जमा सकती है।

Image

मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी। (फोटो - मुंबई इंडियंस के ट्विटर से)

Photo : Twitter

WPL 2023 Purple Cap, Most Wickets taker in WPL 2023 : विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच अंतिम दौर में पहुंच गया है। लीग का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मुकाबले में कोलकाता की सायका इशाक के पास इतिहास रचने का मौका है। वे पर्पल कैप से महज दो विकेट पीछे हैं। उनसे आगे यूपी वॉरियर्ज की सोफी एक्लेस्टोन से पीछे है। यूपी वॉरियर्ज का मौजूदा लीग में सफल समाप्त हो चुका है।

15 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर

मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहीं कोलकाता की सायका इशाक विमेंस प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं। 27 साल की सायका ने 9 मैचों में कुल 15 विकेट लिए और टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उसने आगे यूपी वॉरियर्ज की सोफी एक्लेस्टोन हैं। उन्होंने 9 मैचों में ही 16 विकेट झटके हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहीं अमेलिया केर भी पर्पल कैप की रेस में हैं। वे 13 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अगर वे फाइनल मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन करती हैं तो सोफी एक्लेस्टोन और सायका इशाक को पछाड़ कर पर्पल कैप अपने नाम कर सकती हैं।

लैनिंग ऑरेंज कैप की रेस में

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग का ऑरेज कैप पर लगभग कब्जा हो चुका है। लैनिंग कुल 8 मैच् में 141.55 की स्ट्राइक रेट से 310 रन के साथ टॉप स्कोरर के लिस्ट पर में टॉप पर हैं। उनके बाद अभी एक और मौका है। फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर टाइटल के साथ ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर सकती हैं। लेकिन उनके ऑरेंज कैप पर मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी की नजर है। नेट साइवर ब्रंट 9 मैचों में 272 रन के साथ रेस में तीसरे नंबर पर हैं। खिताबी मुकाबले मं दिल्ली कैपिटलस के खिलाफ तूफानी पारी खेलती हैं तो ऑरेज कैप अपने नाम कर सकती हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article