श्रीलंका के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब तक उम्मीद थी कि सुदर्शन गाले टेस्ट से पहले चोट से ऊबर जाएंगे, लेकिन शनिवार को यह कन्फर्म हो गया कि सुदर्शन अंगूठे में चोट से अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम की ओर से कहा गया है कि उन्हें इससे पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा। बेंगलुरु में जो सुदर्शन की चोट पर करीबी नजर बनाए थे। उन्होंने बीसीसीआई को इसके बारे में जानकारी साझा कर दी है।
देवदत्त पडिक्कल करेंगे रिप्लेस
साई सुदर्शन की अनुपस्थिति में देवदत्त पडिक्कल उनको रिप्लेस कर सकते हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए अब नंबर 3 पर वही बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। प्रैक्टिस मैच में पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा था। हालांकि, सरफराज खान उनको रिप्लेस करने के सबसे उपयुक्त विकल्प होते। लेकिन कुछ सहयोगी सपोर्ट स्टाफ को इस बल्लेबाज पर ज्यादा भरोसा नहीं है।
भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया की घोषणा पहले ही कर दी गई है। हालांकि, श्रीलंका के लिए अब तक टीम की घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल टीम इंडिया, श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेल रही है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- टीम में ना चुने जाने पर सरफराज खान ने सेलेक्टर पर साधा निशाना, क्रिप्टिक पोस्ट कर जताया विरोध
भारत की टेस्ट टीम - शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
