क्रिकेट

T20 World Cup Final: सचिन तेंदुलकर ने भारतीय पारी के बाद बताया कि आगे क्या होने वाला है

Sachin Tendulkar Inning Prediction, T20 World Cup 2024 Final: भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में भारत की पारी के बाद ट्वीट करके पिच को देखते हुए बताया कि आखिर दूसरी पारी का हाल कैसा रहने वाला है।

Image

सचिन तेंदुलकर (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप फाइनल
  • सचिन तेंदुलकर ने भारतीय पारी के बाद किया ट्वीट
  • तेंदुलकर ने बताया कि दूसरी पारी में कैसा रहेगा हाल

IND vs SA T20 World Cup Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर जारी है। भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) की 76 रनों की शानदार पारी शामिल रही। इस पारी के बाद भारत के महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्वीट करके बताया कि आगे क्या मुमकिन है।

सचिन तेंदुलकर ने पहली पारी के बाद अपने पोस्ट में लिखा, "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ कैच और सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद, अक्षर पटेल की बेहतरीन पारी ने आज भारत की लय बरकरार रखी। कुछ खिलाड़ी शुरुआत में तेजी लाते हैं, जबकि अन्य अंत में ऐसा करते हैं। विराट कोहली ने आज अपनी पारी को अच्छी गति दी। उन्होंने अक्षर और शिवम दुबे के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं, जिसमें शिवम ने पारी के अंत में एक ठोस कैमियो निभाया।"

सचिन ने आगे लिखा, "गयाना की तुलना में यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर है और भारत के पास बोर्ड पर प्रतिस्पर्धी स्कोर है। यह देखने के लिए एक रोमांचक दूसरी पारी होगी।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article