क्रिकेट

Ashes 2023: सचिन ने बताया इंग्लैंड को सीरीज में वापसी करने का मास्टर प्लान

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 9, 2023, 10:13 AM IST

एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। इंग्लैंड को चौथे दिन 224 रन की दरकार है जबकि उसके सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं। ऑस्ट्रेलिया पहले ही इस सीरीज में 2-0 से आगे है और एक और जीत उसे सीरीज जीता देगी। वहीं इंग्लैंड के पास आखिरी मौका है।

Image

सचिन तेंदुलकर (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट
  • सचिन ने दी इंग्लैंड को सलाह
  • आखिरी दिन 224 रन की दरकार

एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। बारिश के कारण तीसरे दिन के खेल में काफी नुकसान हुआ। इसके बावजूद टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट के नुकसान पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी और 224 रन बनाकर ढेर हो गई। ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में सर्वाधिक 77 रन की पारी खेली नहीं तो स्कोर और भी कम होता।

इंग्लैंड को जीत के लिए 251 रन की दरकार

सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही इंग्लैंड के सामने इस सीरीज में वापसी के लिए 251 रन का लक्ष्य मिला है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने बिना नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। जैक क्राउसी 9 और बेन डकेट 18 रन बनाकर नाबाद है। खेल के चौथे दिन इंग्लैंड को 224 रन की दरकार है जबकि ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट हासिल करने होंगे।

सचिन ने बताया मास्टर प्लान

हेडिंग्ले टेस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड टीम को चौथे दिन से पहले एक खास सलाह दी है। सचिन ने ट्वीट कर लिखा 'खेल का पहला घंटा काफी अहम होगा। मुझे लगता है विकेट बिल्कुल अच्छा खेल रहा है और अगर इंग्लैंड समझदारी से बल्लेबाजी करता है और अपने दृष्टिकोण में सकारात्मक है तो वे जीत तक पहुंच सकते हैं। उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने शॉट चयन में अनुशासन की आवश्यकता है। इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

2-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड के पास सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। 0-2 से पीछे चल रही इंग्लैंड को एजबेस्टन टेस्ट में 2 विकेट से और लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 43 रन से हार मिली थी। दोनों ही टेस्ट एक वक्त रोमांचक मोड़ पर था जहां से कोई भी टीम जीत दर्ज कर सकती थी। हेडिंग्ले टेस्ट भी उसी मोड़ पर खड़ा है।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article