क्रिकेट

GOAT meets GOD: सचिन तेंदुलकर ने की लियोनल मेसी से मुलाकात, उनकी भारत यात्रा को बताया सुनहरा पल

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी के मुंबई दौरे को शहर और देश के लिए एक सुनहरा पल बताया है।

Image

सचिन तेंदुलकर और लियोनल मेसी

Photo : AP

मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रविवार को अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी के मुंबई दौरे को शहर और देश के लिए एक सुनहरा पल बताया। तेंदुलकर ने इसी मैदान पर 2011 क्रिकेट विश्व कप की जीत की तुलना मेस्सी के दौरे से की जो अपने इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ पहुंचे।

तेंदुलकर ने भारत की वनडे विश्व कप जीत का जिक्र करते हुए यह बात कही जिसमें उन्होंने बड़ी भूमिका अदा की थी। उन्होंने कहा,'मैंने यहां कुछ अविश्वसनीय पल बिताए हैं। जैसा कि हम कहते हैं, मुंबई सपनों का शहर है। और इस जगह पर कई सपने पूरे हुए हैं। और आपके समर्थन के बिना, हम 2011 में इस मैदान पर उन सुनहरे पलों को कभी नहीं देख पाते। और आज, इन तीन महान हस्तियों का यहां होना वाकई मुंबई, मुंबईवासियों और भारत के लिए एक सुनहरा पल है। जिस तरह से आपने खेल के इन तीनों महान खिलाड़ियों का स्वागत किया है, वह सच में कमाल का है।'

Sachin Tendulkar and Lionel Messi

मेसी को विश्व कप 2011 कीअपनी जर्स भेंट करते सचिन तेंदुलकर

मेसी ने अपने करियर में सबकुछ किया है हासिल

मेस्सी के बारे में बात करते हुए तेंदुलकर ने कहा, 'जहां तक ‘लियो’ (मेस्सी) की बात है तो अगर मुझे उनके खेल के बारे में बात करनी है तो यह सही मंच नहीं होगा। और आप जानते हैं, उनके बारे में कोई क्या बात करें? उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया है। हम सच में उनकी लगन, दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता की तारीफ करते हैं। और सबसे बढ़कर उनकी विनम्रता की, वह जिस तरह के इंसान हैं। और मुंबईवासियों और भारतीयों की ओर से, मैं उन्हें और उनके परिवार को अच्छे स्वास्थ्य और आप सभी को खुशी की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। यहां आने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक बार फिर धन्यवाद। तेंदुलकर ने यह भी उम्मीद जताई कि ‘भारत भी उस ऊंचाई तक पहुंचेगा जिसकी हम सभी (फुटबॉल में) ख्वाहिश रखते हैं।’

सचिन ने भेंट की 2011 विश्व कप की अपनी जर्सी

तेंदुलकर ने मेस्सी को अपने हस्ताक्षर की हुई 10 नंबर की जर्सी भेंट की। अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान मेस्सी ने बदले में एक फुटबॉल भेंट की। मेस्सी दोपहर विश्व कप स्तर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुंबई पहुंचे जो उनके चार शहरों के जीओएटी भारत दौरे 2025 का दूसरा दिन था। वह सोमवार को नयी दिल्ली में अपना दौरा खत्म करेंगे जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें