क्रिकेट

SA vs SL 2nd Test Live Cricket Score Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे से देख सकेंगे द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Live telecast in India, SA vs SL Live Score Streaming Online: द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार (5 दिसंबर 2024)से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

द.अफ्रीका बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग

South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Live telecast in India, SA vs SL Live Score Streaming Online: द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार (5 दिसंबर 2024)से खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन गकेबरहा स्थित सेंट जॉर्ज पार्क में किया जाने वाला है। ये दोनों टीमें अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दावेदारी में हैं। द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दूसरे मैच में श्रीलंका को हराते ही दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और वे फाइनल के बेहद करीब हैं। वहीं श्रीलंका के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में 32 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें श्रीलंका ने 16 और द.अफ्रीका ने 10 से जीत दर्ज की है और 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 2021 में दोनों टीमों के बीच पिछली सीरीज में घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि, श्रीलंका ने इससे पिछली दो सीरीज - 2018 (घरेलू) और 2019 (विदेशी) में जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में अभी तक द.अफ्रीका 1-0 से आगे चल रही है और वे 2-0 से इसका अंत करना चाहेंगे।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा (South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Date)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गुरुवार (5 दिसंबर 2024) से खेला जाएगा।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Venue)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गकेबरहा स्थित सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Time)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 2:00 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे दूसरे 1:30 PM बजे होगा।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match On Tv)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच को भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Live Streaming)

द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच को भारत में जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article