SA vs NZ Tri Series 5th T20 Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड की टीम ट्राई-सीरीज़ के पांचवें टी20 मैच में आज आमने-सामने होंगे। यह मैच आज (22 जुलाई) को शाम 4.30 बजे हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। रासी वैन डेर डूसन की कप्तानी वाली प्रोटियाज़ टीम ज़िम्बाब्वे को पिछले मैच में हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम भी अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है और वे जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेंगे। इस मैच में न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कमान रासी वैन डेर डुसैन (Rassie Van Der Dussan) के पास होगी। ये इस सीरीज में इन दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा दूसरा मैच है। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच जब टक्कर हुई थी तब न्यूजीलैंड की टीम ने रोमांचक तरीके से जीत दर्ज कर ली थी।
हेड टू हेड में द.अफ्रीका का पलड़ा भारी
द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज में आज दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है। द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 में कुल 16 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से प्रोटियाज का पलड़ा काफी भारी रहा है। उन्होंने कीवियों के खिलाफ 16 में से कुल 11 मैच जीते हैं वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड केवल 5 मैच जीत पाई है और 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी।
द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच की ड्रीम 11 टीम -1 (SA vs NZ Dream 11 Prediction today match)
विकेटकीपर: टिम सीफर्ट, रुबिन हरमन
बल्लेबाज: रीज़ा हेंड्रिक्स, डेरिल मिशेल, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: कॉर्बिन बॉश, मिशेल सैंटनर, जॉर्ज लिंडे
गेंदबाज: मैट हेनरी, जैकब डफी, लुंगी एनगिडी
कप्तान- डेरिल मिचेल
उप-कप्तान- जॉर्ज लिंडे
द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच की ड्रीम 11 टीम -2 (SA vs NZ Dream 11 Prediction today match)
विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस
बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन
ऑलराउंडर: कॉर्बिन बॉश, जिमी नीशम
गेंदबाज: मैट हेनरी, लुंगी एनगिडी, नांद्रे बर्गर
कप्तान- डेवोन कॉनवे
उप-कप्तान- रासी वेन डेर डुसेन
दोनों टीमों के स्क्वॉड (SA vs NZ T20 Squads)
दक्षिण अफ्रीका टीम: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, जॉर्ज लिंडे, सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, नंद्रे बर्गर, नकाबायोमजी पीटर, लुंगी एनगिडी, एंडिले सिमलेन, रुबिन हरमन, क्वेना मफाका।
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, विल ओ'रुर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।
