SA vs CAN Highlights: कनाडा को 57 रन के हराकर साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में विजयी आगाज
SA vs CAN Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में सोमवार को साउथ अफ्रीका ने कनाडा को हराकर जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया। इस जीत के हीरो रहे एडेन मार्करम जिन्होंने बल्लेबाजी में और लुंगी एन्गिडी जिन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाया।
SA vs CAN Highlights: कनाडा को 57 रन के हराकर साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप में विजयी आगाज
तीसरे ओवर में एन्गिडि ने युवराज शर्मा और किर्टोन को आउट कर दिया । इस समय कनाडा का स्कोर तीन ओवर में तीन विकेट पर 26 रन था। धालीवाल और हर्ष ठाकेर (29 गेंद में 33) ने पांचवें विकेट के लिये 69 रन जोड़े लेकिन मार्को यानसेन ने 18वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पारी में माक्ररम ने दूसरे ओवर में डिलोन हेलाइगर को तीन चौके लगाये। क्विंटोन डि कॉक ने 22 गेंद में 25 रन बनाये और साद बिन जफर को लगातार दो चौके जड़े । दोनों ने पहले विकेट के लिये 6. 5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की और सभी गेंदबाजों को नसीहत दी। दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका डिकॉक के रूप में लगा जो कनाडा के कप्तान और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज दिलप्रीत बाजवा का शिकार हुए।
माक्ररम ने बाजवा को चौका लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया । वहीं रियान रिकेलटन ने 21 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाये । माक्ररम को बायें हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने लांग आन पर हेलाइगर के हाथों लपकवाया। इसके बाद रिकेलटन भी पटेल की गेंद पर हर्ष ठाकेर को सीधा कैच देकर लौटे। डेवाल्ड ब्रेविस चार गेंद तक ही टिक सके और इसी ओवर में मिड आफ पर निकोलस किर्टोन को कैच देकर पवेलियन लौट गए।
आखिर में अनुभवी डेविड मिलर ने 23 गेंद में नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में 34 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर दिया । दोनों ने 37 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी की।
कनाडा के लिये अंश पटेल ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाये।
कनाडा और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-
कनाडा की प्लेइंग इलेवन (Canada Playing XI)- युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरन सिंह, दिलन हेलाइजर, कलीम सना, अंश पटेल।
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी
आज के मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहाँ देखें
south africa vs canada: साउथ अफ्रीका की आसान जीत
south africa vs canada: मार्करम भी हुए आउट
south africa vs canada: एडेन मार्करम ने की डीकॉक की बराबरी
5- एबी डिविलियर्स
4 - क्विंटन डी कॉक
4 - एडेन मार्कराम*
south africa vs canada: आधे ओवर खत्म, साउथ अफ्रीका के 100 रन पूरे
south africa vs canada: कप्तान ने दिलाई सफलता
south africa vs canada: पावरप्ले रहा दक्षिण अफ्रीका के नाम
sa vs canada: 4 ओवर बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर
sa vs canada: आज के मैच में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी
