अहमदाबाद: महाराष्ट्र के कप्तान और धाकड़ युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले का कहर विजय हजारे ट्रॉफी में बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को सौराष्ट्र के खिलाफ फाइनल में उन्होंने फिर शतक जड़ दिया और अपनी टीम को 50 ओवर में 9 विकेट पर 248 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। पारी की शुरुआत करने आए रुतुराज ने 125 गेंद में शतक पूरा किया। वो 131 गेंद में 108 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े।
क्रिकेट
विजय हजारे ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ का गदर जारी, फिर जड़ा सैकड़ा
- Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
- Updated Dec 2, 2022, 02:42 PM IST
