क्रिकेट

धाकड़, धुआंधार, IPL की खोज रुतुराज गायकवाड़ ने केरल के खिलाफ टी20 शतक से रंग जमा दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 09:20 PM IST

SMAT 2022, Maharashtra vs Kerala, Ruturaj Gaikwad: सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2022 में मंगलवार को केरल और महाराष्ट्र के बीच खेले गए मैच में महाराष्ट्र ने 40 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो बने आईपीएल की खोज रहे युवा भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ जिन्होंने शतक जड़ा।

Image

रुतुराज गायकवाड़ का शतक (BCCI)

Photo : Twitter

MAH vs KER, SMAT 2022 Match Highlights: केरल और महाराष्ट्र के बीच मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 का शानदार टी20 मुकाबला खेला गया। मल्लनपुर में आयोजित इस मुकाबले में महाराष्ट्र ने 40 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में सबसे अहम योगदान रहा आईपीएल की खोज और भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जाने वाले रुतुराज गायकवाड़। इस युवा खिलाड़ी ने धमाकेदार शतक से केरल के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए।

इस मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के कप्तान और विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे रुतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने उतरे। गायकवाड़ ने आते ही केरल पर आक्रमण शुरू कर दिया और धमाकेदार शतकीय पारी खेल डाली। उन्होंने 68 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। जबकि दूसरे ओपनर पवन शाह ने 31 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई।

इन दोनों की साझेदारी और रुतुराज की शानदार शतकीय पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 20 ओवर में 4 विकेट खोते हुए 167 रनों का स्कोर खड़ा कर डाला। इस दौरान गेंदबाजों में मनुकृष्णन की गेंदों की सबसे ज्यादा धुनाई हुई। इस गेंदबाज के चार ओवरों में एक भी विकेट नहीं आया और 43 रन लुटा डाले, जिस दौरान रुतुराज ने उनकी गेंदों की जमकर धुनाई की।

जवाब में उतरी केरल की टीम महाराष्ट्र के सामने कहीं भी टिकती नहीं दिखी। महाराष्ट्र के गेंदबाजों ने केरल को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 127 रन ही बनाने दिए। महाराष्ट्र की तरफ से सत्यजीत सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 3 विकेट लिए। वहीं, आजिम काजी ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा राजवर्धन और शमशुजामा काजी ने 1-1 विकेट लिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article