LIVE

RR vs CSK Today IPL Match, RR बनाम CSK Highlights: राजस्थान ने चेन्नई को रोमांचक मैच में पटखनी देकर खोला जीत का खाता, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लगातार दूसरी हार

RR vs CSK Today IPL Match Highlights in Hindi:इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। चेन्नई को लगातार दूसरे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

RR vs CSK Today IPL Match, RR बनाम CSK Highlights: राजस्थान ने चेन्नई को रोमांचक मैच में पटखनी देकर खोला जीत का खाता, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लगातार दूसरी हार

RR vs CSK Today IPL Match, RR बनाम CSK Highlights: राजस्थान ने चेन्नई को रोमांचक मैच में पटखनी देकर खोला जीत का खाता, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली लगातार दूसरी हार

RR vs CSK Today IPL Match Highlights in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन के करीबी अंतर से मात देकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। नीतीश राणा राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 36 गेंद में 81 रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बना सकी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चेन्नई को बनाने थे लेकिन पहली ही गेंद पर धोनी के आउट होने के बाद चेन्नई आखिरी ओवर में 13 रन बना सकी और मैच गंवा दिया। यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। बावजूद इसके चेन्नई अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है। राजस्थान की टीम सीजन की पहली जीत के बाद 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है।


ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत (RR vs CSK Head to Head)
राजस्थान और चेन्नई के बीच आईपीएल इतिहास में 30 मैच खेले जा चुके हैं। इन तीस मुकाबलों में 14 मैच राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं, वहीं 16 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स विजय हासिल की है। आज इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में होने वाला है। इस मैदान पर दोनों का पहली बार आमना-सामना हो रहा है।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11( RR and CSK Playing XI)
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शेमरॉन हेटमायर, वनिंदु हसरंगा, जोफरा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

MAR 30, 2025 23:31 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई को राजस्थान ने दी 6 रन से मात

चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान के खिलाफ 6 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ है। सीएसके जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बना सकी। जडेजा 32(22) रन बनाकर और ओवरटन 11(4) रन बनाकर नाबाद रहे।
MAR 30, 2025 23:24 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: धोनी बने संदीप शर्मा का शिकार, हेटमायर ने लपका शानदार कैच

पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने मिड ऑन बाउंडी पर शानदार डाइविंग कैच लपका। धोनी 16 (11) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
MAR 30, 2025 23:21 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: 19 ओवर में सीएसके ने बनाए 5 विकेट पर 163 रन

धोनी और जडेजा ने तुषार देशपांडे के ओवर में 19 रन बटोरकर चेन्नई को जीत के करीब पहुंचा दिया है। जीत के लिए चेन्नई को अंतिम ओवर में 20 रन बनाने हैं। जडेडा 31(21) और धोनी 16(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 30, 2025 23:15 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: 18 ओवर में सीएसके ने बनाए 5 विकेट पर 144 रन

चेन्नई ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। जडेजा 2419 और धोनी 4 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 12 गेंद में सीएसके को 39 रन और बनाने हैं।
MAR 30, 2025 23:13 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: सीएसके ने 17 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 138 रन

चेन्नई ने 17 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। जडेजा 20 (16) और धोनी 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 30, 2025 23:12 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: रुतुराज बने हसरंगा का चौथा शिकार

वनिंदु हसरंगा ने एक छोर थामे थड़े रुतुराज गायकवाड़ की पारी का अंत 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कर दिया। रुतुराज 63 (44) रन बनाकर जायसवाल के हाथों लपके गए। 129 के स्कोर पर सीएसके को पांचवां झटका लगा। इसके बाद एमएस धोनी बल्लेबाजी करने उतरे।
MAR 30, 2025 22:54 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: रुतुराज ने जड़ा अर्धशतक, 14 ओवर में चेन्नई ने बनाए 4 विकेट पर 111 रन

रुतुराज गायकवाड़ ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक 7 चौके की मदद से पूरा किया। 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। रुतुराज 55 (40) और रवींद्र जडेजा 5 (5) रन बनाकर नाबाद हैं। जीत के लिए 36 गेंद में 72 रन चेन्नई को बनाने हैं।
MAR 30, 2025 22:41 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: हसरंगा की गुगली में फंसे विजय शंकर

12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तेजी से बल्लेबाजी कर रहे विजय शंकर गच्चा खा गए। हसरंगा ने उन्हें बोल्ड करके राजस्थान रॉयल्स को चौथी सफलता दिलाई। चार में से तीन विकेट हसरंगा ने अपने नाम किए हैं।
MAR 30, 2025 22:32 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: शिवम दुबे बने हसरंगा का शिकार, पराग ने लपका शानदार कैच

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका पारी के 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम दुबे के रूप में लगा। पहली दो गेंद पर छक्का और चौका जड़ने के बाद तीसरी गेंद पर पराग ने दुबे का शानदार कैच लपक लिया। 72 रन के स्कोर पर तीसरा झटका सीएसके को लगा। दुबे 18 (10) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
MAR 30, 2025 22:24 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: 2019 के बाद 180+ लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई है चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2019 के बाद से 180 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर पाई है। 8 बार ऐसे मौके सीएसके के सामने आए हैं और आठों बार वो नाकाम रही।
MAR 30, 2025 22:23 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 9 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 62 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। रुतुराज 30 (24) और शिवम दुबे 8 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 30, 2025 22:16 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: राहुल त्रिपाठी बने हसरंगा का शिकार

आठवें ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने वनिंदु हसरंगा की गेंद पर पुल करने की कोशिश की और कैच दे बैठे। त्रिपाठी ने 23 (19) रन बनाए। 46 के स्कोर पर दूसरा झटका सीएसके को लगा।
MAR 30, 2025 22:14 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई ने 7 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 46 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 23 (18) और रुतुराज गायकवाड़ 23 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 30, 2025 22:05 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: सीएसके ने 5 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 27 रन

चेन्नई ने 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 20 (14) और रुतुराज 8 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 30, 2025 21:58 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई ने 4 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 16 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के लिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ 7(11) और राहुल त्रिपाठी 9(9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 30, 2025 21:43 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए तुषार देशपांडे

राजस्थान के लिए दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने तुषार देशपांडे आए। ओवर की तीसरी गेंद पर रुतुराज की कोहनी में जाकर गेंद लगी। रुतुराज गेंद के लगते ही दर्द से वो कराहने लगे।
MAR 30, 2025 21:39 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: चेन्नई को लगा पहला झटका, रचिन बने आर्चर का शिकार

चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर रचिन रवींद्र के रूप में लगा। रचिन विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए। रचिन अपना खाता भी नहीं खोल सके।
MAR 30, 2025 21:19 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान ने 20 ओवर में बनाए रन 9 विकेट पर 182 पन

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं। जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रन का लक्ष्य मिला है।
MAR 30, 2025 21:15 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: हेटमायर बने पथिराना का शिकार

शिमरॉन हेटमायर 20वें ओवर की पहली गेंद पर पथिराना के खिलाफ छक्का जड़ने की कोशिश में रविचंद्रन अश्विन के हाथों लपके गए। उन्होंने 19 (16) रन बनाए। 176 के स्कोर पर राजस्थान को नौवां झटका लगा।
MAR 30, 2025 21:08 IST

RR vs CSK LIVE SCORE: राजस्थान को लगा सातवां झटका, आर्चर बने खलील का शिकार

राजस्थान रॉयल्स को 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सातवां झटका जोफ्रा आर्चर के रूप में लगा। आर्चर खाता खोले बगैर गायकवाड़ के हाथों लपके गए। 174 के स्कोर पर राजस्थान ने सातवां विकेट गंवाया।