क्रिकेट

RR IPL Team 2023 Players List: आईपीएल 2023 नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे ये खिलाड़ी, देखिए पूरी टीम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 24, 2022, 03:33 AM IST

RR IPL Squad 2023 Players List, Rajasthan Royals Team Players List, Squad 2023: पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए पिछले कुछ साल उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी में वो किन खिलाड़ियों को खरीद रहे हैं, क्या है उनकी मौजूदा टीम, सब कुछ जानिए यहां।

Image

राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 नीलामी

RR IPL Team 2023 Players List, Rajasthan Royals Team Players List, Squad 2023: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के अपने अब तक के सफर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की अगुवाई में आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद से अब तक वे अपना दूसरा आईपीएल खिताब नहीं जीत पाए हैं। इस बार की आईपीएल 2023 नीलामी में वे अपनी टीम को मजबूत करके एक बार फिर उस लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहेंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार भी भारतीय धुरंधर संजू सैमसन की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी।

राजस्थान रॉयल्स टीम के पास जोस बटलर (Jos Buttler) जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन खिलाड़ियों को रिटेन व रिलीज करने के बाद अब उनको 9 खिलाड़ियों की जरूरत है जो वे आईपीएल 2023 की नीलामी में खरीदने उतरेंगे। इन नौ खिलाड़ियों में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी वे खरीद सकते हैं। उनके पर्स में इस समय 13.2 करोड़ रुपये बाकी हैं। आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ताजा अपडेट।

नीलामी के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम:

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमेयर, देवदत्त पडिक्कल, केसी करियप्पा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, कुणाल ठाकुर, जो रूट, अब्दुल पी. ए., मुरुगन अश्विन, सूर्यचंद्रन आश्विन, के. एम. आसिफ, आकाश वशिष्ठ, एडम जाम्पा और युजवेंद्र चहल।

RR IPL Team 2023 Players List, Full Squad (नीलामी में राजस्थान टीम के खिलाड़ी)

खिलाड़ी का नामदेशभूमिकाकितने में खरीदा
जेसन होल्डरवेस्टइंडीजबल्लेबाज और क्रिकेट टीम कप्तान5.75 करोड़ रुपये
डोनोवन फरेरादक्षिण अफ्रीकाविकेटकीपर बल्लेबाज50 लाख रुपये
कुणाल ठाकुरभारतबाएं हाथ के बल्लेबाज20 लाख रुपये
जो रूटइंग्लैंडबल्लेबाज1 करोड़ रुपये
अब्दुल पी. ए.भारत (केरल)ऑलराउंडर20 लाख रुपये
मुरुगन अश्विनभारतस्पिनर गेंदबाज20 लाख रुपये
के. एम. आसिफभारतगेंदबाज20 लाख रुपये
एडम जाम्पाऑस्ट्रेलियातेज गेंदबाद1.5 करोड़ रुपये
आकाश वशिष्ठभारतऑल राउंडर20 लाख रुपये
राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

करुण नायर, अनुनय सिंह, तेजस बरोका, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशम, डेरिल मिशेल, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article