क्रिकेट

सिडनी टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर हुए रोहित शर्मा, रवि शास्त्री ने बताया कब करेंगे संन्यास का ऐलान

Rohit Sharma Retirement from Test Cricket: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कब करेंगे।

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच से खुद को बाहर रखने का फैसला किया। ऐसे में टीम के लिए अहम मुकाबले में कमान संभालने जसप्रीत बुमराह उतरे। सिडनी टेस्ट से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया है कि रोहित कब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे।

कप्तान के रूप में है साहसिक फैसला

शास्त्री ने रोहित के सिडनी टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर रहने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'टॉस के समय मेरे पूछने से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने यह बात कही कि कप्तान ने बाहर रहने का फैसला किया है और कहा कि शुभमन गिल के खेलने से टीम मजबूत होगी। यह होता है जब आपके रन नहीं बन रहे हो और मानसिक रूप से आप वहां नहीं हों। यह कप्तान का काफी साहसी फैसला है कि वह इस मैच में बाहर रहने को तैयार हुए।'

सिडनी टेस्ट के बाद रोहित कर देंगे संन्यास का ऐलान

भारत श्रृंखला में 1-2 से पीछे है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिये उसे सिडनी टेस्ट हर हालत में जीतना है। अगर यहां टीम हारती है तो डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म हो जायेंगी। भारत को अगली टेस्ट श्रृंखला जून में खेलनी है। शास्त्री ने कहा,'अगर घरेलू सत्र चालू होता तो वह आगे खेलने की सोच भी सकता था लेकिन मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट के बाद घोषणा कर देगा। वह युवा नहीं है और ऐसा नहीं है कि भारत के पास युवाओं की कमी है। बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में आने की दहलीज पर हैं। कठिन फैसला है लेकिन सभी को एक दिन यह फैसला लेना है।'

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article