क्रिकेट

Video: गलती कर बुरे फंसे कुलदीप, रोहित-कोहली ने मिलकर लगाई फटकार

Rohit Sharma Virat Kohli Scold Kuldeep Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मैच में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव गेंद से तो खास कमाल कर नहीं पाए वहीं उन्होंने फील्डिंग में भी गलती कर दी जिसके बाद उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली से फटकार सुननी पड़ी।

Image

रोहित शर्मा विराट कोहली (फोटो- Screengrab)

Rohit Sharma Virat Kohli Scold Kuldeep Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को स्पिनर कुलदीप यादव पर नाराजगी जताते हुए देखा गया। यह घटना 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई, जब ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने कुलदीप की गेंद को डीप मिड-विकेट की ओर फ्लिक करके एक रन लिया। विराट कोहली ने तेजी से गेंद उठाई और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े कुलदीप की ओर फेंकी, लेकिन कुलदीप ने गेंद को नहीं रोका।

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा, जो कुलदीप के पीछे से कवर कर रहे थे उन्होंने गेंद को उठाया और कुलदीप पर गुस्सा जताया। विराट कोहली भी कुलदीप पर चिल्लाते हुए देखे गए और उन्होंने उन्हें गुस्से भरी नजरों से देखा। इसका वीडियो भी सामने आया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

कुलदीप की खराब बॉलिंग

कुलदीप का यह मैच बॉलिंग में भी अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपने 8 ओवर में 44 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। इससे पहले, मोहम्मद शमी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और उन्होंने कूपर कॉनली को 9 गेंदों पर शून्य रन पर आउट किया। शमी की गेंद पर कॉनली ने एज किया और विकेटकीपर केएल राहुल ने कैच ले लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी में ट्रैविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए 5 चौके और 2 छक्के लगाए और तेजी से 39 रन बनाए। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती ने अपनी पहली ही गेंद पर हेड को आउट कर दिया। स्टीव स्मिथ ने 96 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि एलेक्स केरी ने 57 गेंदों में 61 रन बनाए। केरी को श्रेयस अय्यर के डायरेक्ट हिट ने आउट किया। इसके बावजूद टीम ने 265 रन बना दिए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article